Olympic Games Tokyo 2020: इस महीने होने वाले टोक्यो ओलंपिक के आयोजन स्थल में दर्शकों को शामिल होने की मंजूरी नहीं दी जाएगी. टोक्यो ओलंपिक के मंत्री तमायो मारुकावा ने आज इसकी घोषणा की. 

बता दें कि टोक्यो ओलंपिक का आयोजन 23 जुलाई से आठ अगस्त तक होना है. कोरोना के कारण टोक्यो शहर में 12 जुलाई से चौथी बार स्टेट ऑफ इमरजेंसी लगाई गई है जो 22 अगस्त तक चलेगी. 

कोरोना वायरस के बढ़ते हुए कहर को देखते हुए जापान के पीएम योशिहिदे सुगा ने टोक्यो में इमरजेंसी लगाने का फैसला किया है. हालांकि, ओलंपिक खेलों का आयोजन इमरजेंसी के बीच होगा. ऐसे में साफ हो गया था कि अब ओलंपिक खेलों के दौरान मैदान पर दर्शकों को जाने की अनुमति नहीं मिलेगी.

लगातार बढ़ रहे हैं कोरोना वायरस के मामले

बीते दो दिनों से टोक्यो में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड मामले सामने आ रहे हैं. गुरुवार को टोक्यो में कोरोना के 896 केस सामने आए. इससे पहले बुधवार को टोक्यो में कोविड 19 के 920 मामले सामने आए थे जो कि 13 मई के बाद एक दिन में आए सबसे ज्यादा मामले हैं. 

पिछले 19 दिन से लगातार टोक्यो में कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं. पिछले एक हफ्ते के दौरान टोक्यो में प्रतिदिन 663 की औसत से कोरोना के मामले सामने आए हैं जो कि उससे पहले हफ्ते की प्रतिदिन 523 मामलों की औसत से कहीं ज्यादा है. इतना ही नहीं टोक्यो में कोरोना वायरस की वजह से बुधवार को दो मौत भी हुई हैं. 

जापान की बात करें तो बुधवार को कोरोना वायरस के 2,191 मामले सामने आए. 10 जून के बाद यह पहला मौका था जब देश में एक दिन में 2000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं. 

 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here