कच्चे तेल और खाद्य पदार्थों की कीमतों में नरमी के चलते थोक कीमतों पर आधारित मुद्रास्फीति (डब्ल्यूपीआई) जून में मामूली रूप से घटकर 12.07 फीसद रह गई। हालांकि, डब्ल्यूपीआई जून में लगातार तीसरे महीने दोहरे अंकों में रही, जिसका मुख्य कारण पिछले साल का कम आधार है। जून 2020 में डब्ल्यूपीआई मुद्रास्फीति ऋणात्मक 1.81 फीसद थी
विनिर्मित उत्पादों की महंगाई बनी रहने के बावजूद खाद्य पदार्थों और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के चलते लगातार पांच महीनों की तेजी के बाद जून में थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) आधारित मुद्रास्फीति में नरमी आई। वाणिज्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ”मुद्रास्फीति की वार्षिक दर जून 2021 (जून 2020 के मुकाबले) 12.07 फीसद है, जो जून 2020 में ऋणात्मक 1.81 फीसद थी।
यह भी पढ़ें: पीएम किसान: करीब 2 करोड़ किसानों का पेमेंट राज्य सरकारों ने रोका, फौरन चेक करें लिस्ट, कहीं इसमें आपका नाम तो नहीं
बयान में कहा गया, ”जून 2021 में मुद्रास्फीति की उच्च दर मुख्य रूप से कम आधार प्रभाव और पेट्रोल, डीजल (एचएसडी), नेफ्था, एटीएफ, फर्नेस ऑयल जैसे खनिज तेलों और मूल धातु, खाद्य उत्पाद, रासायनिक उत्पाद जैसे विनिर्मित उत्पादों की कीमतों में वृद्धि के कारण है। समीक्षाधीन अवधि में ईंधन और बिजली की मुद्रास्फीति घटकर 32.83 फीसद हो गई, जो मई में 37.61 फीसद थी।
मंडी भाव: महंगे तेल के चलते स्वास्थ्य समेत दूसरे जरूरी खर्च में भी कटौती करने को मजबूर हुए लोग: एसबीआई रिसर्च
इसी तरह खाद्य वस्तुओं की मुद्रास्फीति भी जून में घटकर 3.09 फीसद रह गई, जो मई में 4.31 फीसद थी। हालांकि, इस दौरान प्याज महंगा हुआ। विनिर्मित उत्पादों की मुद्रास्फीति जून में 10.88 फीसद रही, जो इससे पिछले महीने में 10.83 फीसद थी।







