देश के दूसरे सबसे रईस व्यक्ति गौतम अडाणी की मुश्किलें आने वाले दिनों में बढ़ सकती हैं। सरकार ने आज संसद में बताया कि अडाणी ग्रुप से संबंधित कई कंपनियों के खिलाफ जांच की जा रही है। इस जानकारी के बाद अडाणी समूह के शेयरों में गिरावट देखी गई। आपको बता दें पिछले एक साल के दौरान अडाणी समूह की कंपनियों ने शानदार प्रदर्शन किया था। 

मंत्री ने संसद में क्या कहा ? 

19 जुलाई को संसद में केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने लिखित जवाब में कहा, ‘सेबी अडाणी समूह की कई कंपनियों की जांच कर रहा है। इन पर नियमों को ना मनाने का शक है। डाॅयक्टेरेट ऑफ रेवन्यू इंटेलिजेंस (DRI) भी इन कंपनियों की जांच कर रहा है।’ वित्त राज्य मंत्री ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) की तरफ से कोई जांच नहीं हो रही है। इसके अलावा सरकार ने कहा कि Albula इंवेस्टमेंट फंड लिमिटेड, क्रेस्टा फंड लिमिटेड और एपीएमएस इनवेस्टमेंट फंड को जून में सेबी ने फ्रीज कर दिया था। 

केन्द्र के बाद राज्यों की बारी, UP में कर्मचारियों की सैलरी में होगा इतना इजाफा 

अडाणी कंपनी के शेयरों में गिरावट 

इस खबर के आते ही अडाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखी गई। अडाणी एंटरप्राइजेज के शेयर 5%, अडाणी पाॅवर 4 फीसदी, अडाणी पोर्ट 4% और अडाणी ट्रांसमिशन 5% तक नीचे गिर गया। वहीं, अडाणी टोटल गैस और अडाणी ग्रीन एनर्जी के शेयरों में गिरावट देखी गई। 

इससे पहले भी लगे हैं आरोप 

इसे पहले भी खबर आई थी कि नेशनल डिपाॅजिटर लिमिटेड (NSDL) ने तीन विदेशी फंडों पर रोक लगा दी है। इन तीनों फंड का अडाणी समूह में 43 हजार करोड़ रुपये का इनवेस्टमेंट है। इस खबर के आने के बाद भी अडाणी समूह के शेयरों में गिरावट आई थी। हालांकि, तब एनएसडीएल और अडाणी समूह ने इस कार्रवाई से इनकार किया था। 

क्या आपको मिल रही है GAS सब्सिडी, ऐसे आसानी से कर सकते हैं चेक 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here