मुंबई: पॉर्नोग्राफी केस में गिरफ्तार हुए बिजनेसमैन राज कुंद्रा की पत्नी और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी से पूछताछ की गई. शुक्रवार को जैसे ही कोर्ट ने राज कुंद्रा को पुलिस हिरासत में भेजा वैसे ही क्राइम उसे अपने साथ उसके घर ले गई जहां पर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी भी मौजूद थीं. 

शिल्पा शेट्टी से पूछताछ

घर में तलाशी के दौरान क्राइम ब्रांच ने कुछ इलेक्ट्रोनिक चीज़ें जप्त की हैं इसके बाद प्रोपर्टी सेल के दो अधिकारियों ने शिल्पा से 20 से 25 सवाल पूछे. सूत्रों ने बताया की क्राइम ब्रांच को ऐसी जानकारी मिली थी की शिल्पा को हॉटशॉट के बारे में पता है.

ऐसे में आपको कुछ सवालों के बारे में बताते हैं जो क्राइम ब्रांच ने शिल्पा से पूछे थे और इसपर शिल्पा ने क्या जवाब दिया.

क्या पॉर्न रैकेट के बारे में जानती थी शिल्पा?

पुलिस ने पूछा की क्या आपको राज कुंद्रा के पॉर्न रैकेट के बारे में पता था? इस रैकेट से मिले पैसे वियान इंडस्ट्री में जाते थे जिसने वो खुद 2020 तक डिटेक्टर रह चुकी है? इसपर शिल्पा ने कहा की जो भी वीडियो हॉटशॉट पर है वो पोर्न नहीं है बल्कि एरोटीक हैं. शिल्पा ने यह भी कहा की इसके जैसा कंटेंट तो दूसरा ओटीटी प्लेटफ़ोर्म पर भी है जिसने से कई बहुत ज़्यादा ओबसीन होते हैं.

सूत्र यह भी बताते हैं की राज कुंद्रा की तरह ही शिल्पा ने भी पुलिस को कहा की उनका उन वीडियो बनाने में कोई हाथ नहीं है जिन वीडियो को क्राइम ब्रांच पोर्नोग्राफ बता रही है.

कुंद्रा ने कहा की सारी चीज़ें उसके जीजा प्रदीप बक्शी लंदन से चलता था वो सिर्फ़ व्हट्सएप पर बात करते थे. हालांकि पुलिस का कहना है की उनके पास कुंद्रा के खिलाफ कई सबूत है जिसने ये बात साफ़ होती है की वो सब जानता था और हर चीज़ से डील करता था और उसका जीजा जो की लंदन की कंपनी का मालिक है वो नाम का ही है.

मुंबई पुलिस ने बताया की उन्हें कोई ऐसा सबूत नहीं मिला है जिसके आधार पर शिल्पा का डायरेक्ट लिंक इस मामले में जोड़ा जाए.

ये भी पढ़ें:

Shilpa Shetty Reaction: पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद शिल्पा शेट्टी का पहला रिएक्शन, हो गई है ऐसी हालत

Shilpa-Raj kundra: बुर्ज खलीफा में फ्लैट, लेम्बॉर्गिनी कार, राज कुन्द्रा ने शिल्पा को दिए कई महंगे गिफ्ट, यहां देखिए

Raj Kunda Net Worth: राज कुंद्रा ने चंद सालों में इकट्ठा की अकूत संपत्ति, 9 कंपनियों के मालिक साल में कमाते हैं इतना 

 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here