अमेरिका की इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी टेस्ला भारत में अपनी व्हीकल लॉन्च करने वाली है। इससे पहले कंपनी ने भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों पर आयात शुल्क घटाने की मांग की है। टेस्ला के एक सीनियर अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है।

फिलहाल पूर्ण रूप से विनिर्मित इकाई (सीबीसू) के रूप में आयातित कार पर सीमा शुल्क 60 प्रतिशत से 100 प्रतिशत के बीच है। यह इंजन के आकार और लागत, बीमा के अलावा माल ढुलाई मूल्य 40,000 डॉलर से कम या अधिक पर निर्भर है।

गडकरी ने टेस्ला को दिया था निमंत्रण: हाल ही में, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा था कि टेस्ला के पास भारत में अपनी विनिर्माण इकाई स्थापित करने का एक सुनहरा अवसर है, क्योंकि देश में ई-वाहनों पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा था कि टेस्ला पहले से ही भारतीय वाहन निर्माताओं से वाहनों के विभिन्न कल-पुर्जों की खरीद कर रही है और यहां आधार स्थापित करना आर्थिक रूप से उनके लिये व्यवहारिक होगा।

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह बोले- देश की इकॉनमी के लिए आ रहा है 1991 से भी मुश्किल वक्त

आपको बता दें कि टेस्ला ने इसी साल जनवरी में कर्नाटक के बेंगलुरु में कंपनी रजिस्टर्ड कराया था। ऐसा माना जा रहा है कि भारत में टेस्ला की कार लॉन्चिंग दिसंबर तक हो जाएगी। टेस्ला अपने चर्चित मॉडल-3 कार को लॉन्च कर सकती है। इस कंपनी के मुखिया एलन मस्क हैं, जो दुनिया के तीसरे सबसे अमीर कारोबारी भी हैं।

संबंधित खबरें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here