Zomato Latest Update: जब से ही फूड डिलेवरी कंपनी जोमैटो (Zomato) का आईपीओ आया है, उसके बाद से लगातार कंपनी सुर्खियां बटोर रही है। कंपनी 23 जुलाई को शेयर बाजार में लिस्ट हुई थी और पहले ही दिन कंपनी के शेयरों की कीमतों में करीब 51 प्रतिशत का उछाल आया था। जिससे निवेशकों की चांदी हो गई थी। आज दूसरे दिन भी कंपनी के शेयरों में उछाल है। सुबह 11:30 बजे बीएसई पर कंपनी का  शेयर प्राइस 129.70 रुपये और एनएसई पर 129.80 रुपये था। दोनों जगह कीमत बराबर ही थी। इसके अलावा कंपनी की मार्केट वैल्यू भी एक लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है। आपको बता दें, कंपनी को नौ हजार करोड़ रुपये के आईपीओ में 38 गुना अधिक बोलियां मिली थीं।

ऊंचे रिटर्न के साथ निवेश में लचीलापन और टैक्स छूट समेत NPS के 5 फायदे

लेकिन इस शानदार शुरुआत के साथ कई तरह के सवाल भी खड़े हो रहे हैं। क्या कंपनी का शेयर बाजार में इस तरह शानदार प्रदर्शन करती रहेगी? इसको लेकर शेयर बाजार विशेषज्ञों की अलग-अलग राय है। कुछ एक्सपर्ट जहां भारतीय बाजार का साइज देखकर जोमेटो के लिए बड़ी संभावनाएं बता रहे हैं। वहीं दूसरा पक्ष कंपनी के भविष्य को लेकर सशंकित है। आपको बता दें कि जैमैटो अभी फिलहाल घाटे में चल रही है। लेकिन इस आईपीओ के बाद अपनी प्रतिद्वंद्वी कंपनी स्विगी के मुकाबले कंपनी की वैल्यूशेन काफी बढ़ गया। इन सब बीच अमेजन की एंट्री से इस सेक्टर में प्रतिद्वंद्विता बढ़ेगी। 

संस्थापक के नेट वर्थ में हुआ इजाफा 

13 साल इस पुरानी कंपनी एक फाउंडर गोयल का नेट वर्थ 4,6570 करोड़ रुपये है। कंपनी में उनकी 5.5% हिस्सेदारी है।  इसके साथ ही उन्हें 368.5 मिलियन शेयर और दिया गया था अगर गोयल इसका उपयोग अगले 6 साल के दौरान करते हैं शुक्रवार के हिसाब से उनकी नेट वर्थ 1.25 बिलियन डाॅलर हो जाएगी। शुक्रवार को गोयल की तरफ से एक ट्वीट किया गया जिसमें उन्होंने लिखा, ‘हमारे आईपीओ को मिले शानदार रिस्पांस से हम काफी उत्साहित हैं। हमें नहीं पता कि हम आगे सफल होंगे या असफल लेकिन हम अपना बेस्ट देंगे।’ 

SBI ग्राहकों के लिए बड़ी अपडेट! ऐसा करने वाले ही उठा पाएंगे इस सुविधा का लाभ 

संबंधित खबरें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here