Baal Aadhaar Card Update: आधार कार्ड इश्यू करने वाली संस्था UIDAI 5 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए नीले कलर का आधार कार्ड जारी करती है। बच्चों का आधार कार्ड आसानी से बन सके इसके लिए नियमों में ढील दी गई है। माता-पिता अपने बच्चों का आधार कार्ड अब हाॅस्पिटल डिस्चार्ज सर्टिफिकेट के जरिए भी बनवा सकेंगे। यानी अब जन्म लिए बच्चों का आधार भी आसानी से बनवाया जा सकेगा।
UIDAI की तरफ से ट्वीट करते हुए बताया गया, ‘अब बच्चों के आधार कार्ड के आवदेन के लिए डिस्चार्ज स्लिप या बर्थ सर्टिफिकेट के साथ माता-पिता में से किसी एक के आधार कार्ड से प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।’ ऐसे में अब माता-पिता को बर्थ सर्टिफिकेट के लिए इंतजार नहीं करना होगा।
LPG गैस भरवाने में चलेगी ग्राहकों की मर्जी, मोदी सरकार ने शुरू की नई सुविधा
इसके अलावा UIDAI के द्वारा दी जानकारी के अनुसार अब 5 साल से कम उम्र के बच्चों का आधार कार्ड बनवाते वक्त फिंगर प्रिंट और आई-स्कैन नहीं किया जाएगा। अब बच्चों का सिर्फ फोटोग्राफ लिया जाएगा। लेकिन 5 साल की उम्र पूरी करते ही बायोमेट्रिक डाटा अपलोड करना होगा।
माता-पिता अपने जन्म लिए बच्चे का आधार कार्ड ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रोसेस के जरिए बनवा सकते हैं। ऑनलाइन प्रक्रिया के UIDAI की वेबसाइट पर लाॅगइन करना होगा। आइए जानते हैं पूरी प्रक्रिया-
1- UIDAI.gov.in पर लाॅगइन करें।
2- आधार कार्ड रजिस्टर्ड लिंक पर क्लिक
3- बच्चे की व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम, फोन नंबर, ई-मेल आइडी दें।
4- अब बच्चे का जन्म स्थान, पता, जिला, राज्य जैसी जानकारी सावधानी के साथ दें।
5- क्योंकि आप आधार कार्ड खुद नहीं जारी कर सकते इसके लिए आपको UIDAI के द्वारा दिए गए सेंटर पर जाना होगा। इसलिए Fix Appointment ऑप्शन पर क्लिक करें।
6- जिस दिन आप अपने नजदीकी सेंटर पर पहुंच सकें। उसको अपडेट कर दें।
7- इसके बाद आप नजदीकी आधार सेंटर सिलेक्ट कर लें।
पूरी जानकारी देने के बाद माता-पिता अभिभावक को जाहिए की वो जन्म तिथि सहित अन्य जानकारियों को दोबारा ध्यान से देख लें। जहां गलती हो उसे सुधार लें। इसके बाद Submit ऑप्शन पर क्लिक कर दें।







