सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार में रौनक बरकरार रही। शुरुआती मिनटों में सेंसेक्स 230 अंक से ज्यादा मजबूती के साथ 53,200 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था। आपको यहां बता दें कि सेंसेक्स का ऑल टाइम हाई 53290 अंक है। सेंसेक्स ने बीते 16 जुलाई को इस स्तर को टच किया था। वहीं, निफ़्टी की बात करें तो ये 50 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 15,900 अंक के स्तर को पार कर लिया। 

शुरुआती कारोबार में एशियन पेंट, पावरग्रिड, एचडीएफसी, टाइटन, बजाज ऑटो, टेक महिंद्रा, टीसीएस के शेयर में तेजी रही। वहीं, एचसीएल, बजाज ऑटो, टाटा स्टील और एनटीपीसी के शेयर में गिरावट दर्ज की गई।

सोमवार को शेयर बाजार का हाल: तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 363 अंक यानी 0.69 फीसदी की तेजी के साथ 52,950 अंक पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी भी 122 अंक यानी 0.77 प्रतिशत मजबूत होकर 15,885 अंक पर पहुंच गया।

एक्सिस बैंक के बाद आरबीआई ने एक और बैंक पर लगाया भारी जुर्माना

सेंसेक्स के शेयरों में 3 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ सर्वाधिक लाभ में टाइटन का शेयर रहा। इसके अलावा महिंद्रा एंड महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक, टीसीएस, मारुति और इन्फोसिस भी प्रमुख रूप से लाभ में रहें। 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here