Gold Price Today 4th Aug 2021 : शेयर बाजार में जबर्दस्त तेजी के बीच सर्राफा बाजार में सोने की चमक थोड़ी सी बढ़ी है। सोमवार की तरह आज भी सोने की कीमत में मामूली बदलाव देखने को मिल रहा है, लेकिन चांदी में 403 रुपये की तेजी है। अगर पिछले 4 अगस्त से आज के रेट की तुलना करें तो यह 5982 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता है। 4 अगस्त 2020 को सोने का हाजिर भाव 54004 रुपये था और आज केवल 48022 रुपये है। इसके उलट आज चांदी पिछले 4 अगस्त के मुकाबले 3420 रुपये प्रति किलो महंगी है। एक साल में चांदी 64735 से 68155 रुपये पर पहुंच गई है।
यह भी पढ़ें: एक लाख का 12 लाख रुपये बना गया यह शेयर, वह भी केवल 4 महीने में
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी ताजा रेट्स के मुताबिक आज सर्राफा बाजारों में मंगलवार के मुकाबले 24 कैरेट सोना महज 5 रुपये ऊपर खुला, वहीं चांदी 403 रुपये प्रति किलो महंगी खुली। जहां तक 23 कैरेट गोल्ड की बात है तो इसकी कीमत अब 47830 रुपये पर पहुंच गई है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड का भाव 43988 और 18 कैरेट 36017 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। जबकि, 14 कैरेट का भाव है 28093 रुपये। वहीं, सोना अपने ऑल टाइम हाई 56254 रुपये से करीब 8232 रुपये सस्ता है। बता दें, इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है।
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक 4अगस्त 2021 को देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार रहे…
| धातु | 4 अगस्त का रेट (रुपये/10 ग्राम) | 3 अगस्त का रेट (रुपये/10 ग्राम) |
रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम) |
| Gold 999 (24 कैरेट) | 48022 | 48017 | 5 |
| Gold 995 (23 कैरेट) | 47830 | 47825 | 5 |
| Gold 916 (22 कैरेट) | 43988 | 43984 | 4 |
| Gold 750 (18 कैरेट) | 36017 | 36013 | 4 |
| Gold 585 ( 14 कैरेट) | 28093 | 28090 | 3 |
| Silver 999 | 68155 | 67752 | 403 |
IBJA के रेट देशभर में सर्वमान्य
बता दें कि IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि, इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप IBJA के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।







