Petrol Diesel Price Today 6th Aug 2021: पेट्रोलियम कंपनियों ने आज पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। रोजाना सुबह 6 बजे जारी होने वाले रेट में आज लगातार 20वें दिन भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसके बावजूद देश में सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल पोर्ट ब्लेयर में है तो सबसे महंगा राजस्थान के श्रीगंगानगर में। शुक्रवार को दिल्ली में पेट्रोल 101.84 व डीजल भी 89.87 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। बता दें आखिरी बार 17 जुलाई को ईंधनों के दाम बढ़ाए गए थे।

यह भी पढ़ें: राजस्थान के श्रीगंगानगर में पेट्रोल 130 से ज्यादा देशों से भी महंगा

देश के प्रमुख शहरों में आज के रेट

शहर का नाम पेट्रोल रुपये/लीटर डीजल रुपये/लीटर

श्रीगंगानगर की तुलना में पेट्रोल के रेट में अंतर

रांची 96.68 94.84 0
चंडीगढ़ 97.93 89.5 -1.25
आगरा 98.32 89.96 -1.64
लखनऊ 98.92 90.26 -2.24
चेन्नई 101.49 94.39 -4.81
दिल्ली 101.84 89.87 -5.16
कोलकाता 102.08 93.02 -5.4
पटना 104.25 95.57 -7.57
बेंगलुरु 105.25 95.26 -8.57
मुंबई 107.83 97.45 -11.15
जयपुर 108.71 99.02 -12.03
परभणी 108.89 97.1 -12.21
भोपाल 110.2 98.67 -13.52
इंदौर 110.28 98.76 -13.6
रीवा 112.41 100.71 -15.73
अनूपपुर 112.78 101.05 -16.1
श्रीगंगानगर 113.21 103.15 -16.53
पोर्ट ब्लेयर 85.28 83.79 -27.93

 

 स्रोत: IOC

ऐसे बढ़ जाता है पेट्रोल-डीजल का रेट

1 अगस्त  के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल पर केन्द्र सरकार 32.90 रुपये और राज्य सरकार 23.50 रुपये टैक्स वसूलते हैं। वहीं, डीजल पर केन्द्र सरकार 31.80 और दिल्ली सरकार 13.14 रुपये टैक्स के रुप में वसूलते हैं। इसके अलावा माल भाड़ा और डीलर का कमीशन भी जुड़ता है। यही वजह है कि 41.24 रुपये का पेट्रोल दिल्ली में 101.62 रुपये का हो जाता है। 2020 में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई थी, लेकिन तब महामारी की वजह से केन्द्र सरकार एक्साइज ड्यूटी बढ़ा दिया था। 

हर सुबह होती तय होती हैं कीमतें

दरअसल विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं। 

SMS के जरिए ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट

आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं। 
 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here