अगर आप को नया LPG गैस सिलिंडर का कनेक्शन लेना है तो इसके लिए आपको एजेंसी के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। एक मिस्ड काॅल के जरिए आसानी से गैस कनेक्शन लिया जा सकता है। इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड ने ट्वीट करते हुए यह जानकारी दी है। आइए समझते हैं कि आप कैसे इसका फायदा उठा सकते हैं।
आयकर विभाग ने टैक्सपेयर्स को लौटाए 45,896 करोड़ रुपये, रिफंड ना आने की ये हो सकती है वजह
करना होगा मिस्ड काॅल
इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अब कोई भी व्यक्ति अगर कनेक्शन 8454955555 पर मिस्ड काॅल करता है तो कंपनी उससे संपर्क करेगी। इसके बाद एड्रेस प्रूफ और आधार के जरिए अपको गैस कनेक्शन मिल जाएगा। बता दें इसी नंबर के जरिए गैस रिफिल भी कराया जा सकता है। इसके लिए आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से काॅल करना होगा।
Your new #Indane LPG connection only a Missed Call away! Dial 8454955555 and get LPG connection at your doorsteps.
Existing Indane customers can book a refill by giving us a missed call from their registered phone number. pic.twitter.com/IzxqpP7wY7— Indian Oil Corp Ltd (@IndianOilcl) August 7, 2021
पुराना गैस कनेक्शन एड्रेस प्रूफ की तरह करेगा काम
अगर आपके परिवार में किसी के पास कोई गैस कनेक्शन है। तो उसी पते पर आप भी कनेक्शन ले सकते हैं। इसके लिए आपको एजेंसी जाना होगा और पुराने गैस कनेक्शन से जुड़े डाॅक्यूमेंट दिखाकर अपना एड्रेस वैरिफाइड करवाना होगा। जिसके बाद आपको भी उसी पते पर गैस कनेक्शन मिल जाएगा।
आधार कार्ड बनवाते समय रखें इन बातों का ध्यान “>Aadhaar Card: बच्चों का आधार कार्ड बनवाते समय रखें इन बातों का ध्यान







