पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत रजिस्टर्ड देश के 12.13 करोड़ से अधिक किसानों के लिए खुशखबरी है। मोदी सरकार बहुत जल्द उन्हें बड़ी सौगात देने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजाना की राशि दोगुनी करने पर विचार कर रही है। अगर ऐसा हुआ तो किसानों को सालाना 6000 की जगह 12000 रुपये तीन समान किस्तों में मिलेंगे। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बिहार के कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने  हाल ही में दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की। इस मंत्री के अनुसार पीएम किसान सम्मान निधि की रकम दोगुनी होने वाली है। सरकार ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। हालांकि केंद्र सरकार ने मंत्री के इस दावे की पुष्टी नहीं की है। वहीं, आम किसानों को भी ये उम्मीद है कि 2024 से पहले सरकार पीएम किसान की राशि में इजाफा कर सकती है।

बता दें पीएम किसान सम्मान निधि के तहत अबतक केंद्र सरकार 2000-2000 रुपये की 9 किस्तें जारी कर चुकी है। पहली किस्त के रूप में जहां 3,16,06,630 किसानों के खाते में 2000 रुपये की रकम पहुंची तो 9वीं किस्त में अब तक  9,90,95,145 किसानों को पैसा भेजा चुका है। अभी 30 नवंबर तक बाकी बचे किसानों के खाते में 9वीं किस्त के पैसे भेजे जाएंगे।

पीरियडवाइज देखें अबतक कितने किसान हुए लाभान्वित

पीरियड लाभार्थी किसान
अगस्त-नवंबर 2021-22 9,90,95,145
अप्रैल-जुलाई 2021-22 11,06,55,521
दिसंबर-मार्च 2020-21 10,23,04,890
अगस्त-नवंबर 2020-21 10,22,75,827
अप्रैल-जुलाई 2020-21 10,49,23,987
दिसंबर-मार्च 2019-20 8,95,54,570
अगस्त-नवंबर 2019-20 8,76,18,166
अप्रैल-जुलाई 2019-20 6,63,17,649
दिसंबर-मार्च 2018-19 3,16,06,630

स्रोत: (https://pmkisan.gov.in/)

बता दें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत 2018 में हुई है। योजना का उद्देश्य 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करनी है। अमरेंद्र प्रताप ने कहा कि अब तक इस स्कीम में 1.38 लाख करोड़ रुपए से अधिक की रकम खातों में भेजी जा चुकी है।

अगर आप अब तक नहीं करा सके हैं रजिस्ट्रेशन तो अभी कर लें

पीएम किसान सम्मान निधि योजना में रजिस्ट्रेशन के लिए आपके पास  खेती की जमीन के कागज होने चाहिए। इसके अलावा आधार कार्ड, अपडेटेड बैंक अकाउंट, ऐड्रेस प्रूफ, खेत संबंधी जानकारी और पासपोर्ट साइज फोटो चाहिए।  पीएम किसान सम्मान निधि योजना में रजिस्ट्रेशन के लिए आप इन स्टेप्स को फॉलो करें…

यह भी पढ़ें: पीएम किसान: अगर आपने भी लिया है बीवी के नाम से पैसा तो लौटाना ही पड़ेगा, सरकार भेजने लगी नोटिस

पहला स्टेप: अब पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट (https://pmkisan.gov.in/) पर जाएं। यहां न्यू रजिस्ट्रेशन का विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक करना होगा। अब एक नया पेज खुल जाएगा।

दूसरा स्टेप: नये पेज पर अपना आधार नंबर लिखे जिसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।

तीसरा स्टेप:  रजिस्ट्रेशन फॉर्म में आप राज्य, जिला, ब्लॉक या गांव की जानकारी देनी होगी। इसके अलावा किसानों को अपना नाम, जेंडर, कैटिगरी, आधार कार्ड की जानकारी, बैंक अकाउंट नंबर जिस पर पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे, उसका IFSC कोड, पता, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि आदि की जानकारी देनी होगी। आपको अपने खेत की जानकारी देनी होगी। इसमें सर्वे या खाता नंबर, खसरा नंबर, कितनी जमीन है, ये सारी जानकारी देनी होगी।

ये सभी जानकारी भरने के बाद सेव करना होगा। सभी जानकारी देने के बाद रजिस्ट्रेशन के लिए फॉर्म को सबमिट करना होगा। अगर आपको किसी भी तरह की समस्या आए तो पीएम किसान के कस्टमर केयर नंबर पर फोन करके जानकारी ले सकते हैं। पीएम किसान का हेल्पलाइन नंबर – 011-24300606 है।

 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here