बीते कुछ सालों में छोटे और मध्यम उद्यमों के लिए समर्पित बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज बीएसई एसएमई ने अच्छी संख्या में मल्टीबैगर स्टॉक दिए हैं। इनमें कुछ शेयरों ने लगभग 5000 फीसदी तक रिटर्न दिया है। आज हम आपको इस रिपोर्ट में ऐसे ही कुछ स्टॉक के बारे में बताएंगे।
आदित्य विजन: आदित्य विजन का शेयर भाव 764.85 रुपए के स्तर पर है। इस स्टॉक ने 16 दिसंबर 2016 को 15.50 रुपए पर लिस्टिंग की थी। अगर हम इसकी आज की कीमत की तुलना लिस्टिंग मूल्य से करें, तो एसएमई स्टॉक ने अपने निवेशकों को लगभग 4834 प्रतिशत रिटर्न दिया है। बीते 30 जुलाई को शेयर ने अपने उच्चतम स्तर 1564.10 रुपए को टच किया था।
राघव प्रोडक्टिविटी : यह एसएमई स्टॉक इन दिनों राकेश झुनझुनवाला द्वारा कंपनी में 30.90 करोड़ रुपए तक के निवेश के लिए चर्चा में है। कंपनी का आईपीओ 39 रुपए प्रति इक्विटी शेयर पर लॉन्च किया गया था। आज, राघव प्रोडक्टिविटी के शेयर की कीमत 743 रुपए के स्तर पर है, जो इसकी लिस्टिंग कीमत से लगभग 18.13 गुना ज्यादा है।
शेयर इंडिया सिक्योरिटीज: इस एसएमई का पब्लिक इश्यू 21 सितंबर 2017 को 41 रुपए प्रति इक्विटी शेयर पर लॉन्च किया गया था। इश्यू के एक लॉट में कंपनी के 3000 शेयर शामिल थे। स्टॉक को 5 अक्टूबर 2017 को बीएसई एसएमई एक्सचेंज में सूचीबद्ध किया गया था और स्टॉक ने बीएसई एसएमई एक्सचेंज में 92.60 रुपए पर अपनी शुरुआत की। आज, शेयर इंडिया सिक्योरिटीज के शेयर की कीमत 514.65 रुपए है।
श्री गणेश रेमेडीज: इस एसएमई का आईपीओ 28 सितंबर 2017 को 36 रुपए प्रति इक्विटी शेयर पर लॉन्च किया गया था। कंपनी 13 अक्टूबर 2017 को बीएसई एसएमई एक्सचेंज में सूचीबद्ध हुई और बीएसई एसएमई स्टॉक ने एक्सचेंज में अपनी शुरुआत 40 रुपए के भाव पर की। आज श्री गणेश रेमेडीज के शेयर की कीमत 356 रुपए प्रति स्टॉक स्तर पर है।
a







