नई दिल्लीः कल्याण सिंह के निधन के बाद देश के पूर्व गृह मंत्री और उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी ने गहरा शोक व्यक्त किया है. उनके निधन के बाद आडवाणी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और मेरे करीबी सहयोगी कल्याण सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करता हूं.

आडवाणी ने कहा, ” कल्याण सिंह भारतीय राजनीति के एक दिग्गज और जमीनी स्तर के नेता थे जिनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने पहली बार उत्तर प्रदेश में सरकार बनाई. उन्होंने कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए अथक परिश्रम करके जनता के लिए खुद को प्रिय बनाया और राज्य की समग्र प्रगति में योगदान दिया.”

राम मंदिर आंदोलन की यादें जेहन में ताजा 

कल्याण सिंह को याद करते हुए उन्होंने कहा, ”राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान उनके साथ की कई यादें आज भी मेरे जेहन में ताजा है. अयोध्या मुद्दे को हल करने के लिए उनकी प्रतिबद्धता, अभियान और ईमानदारी न केवल भाजपा के लिए, बल्कि करोड़ों भारतीयों के लिए ताकत का एक बड़ा स्रोत थे. वह भगवान राम के भव्य मंदिर के अपने सपने को साकार करने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे.”

बाबरी विध्वंश के बाद हिंदू नेता के तौर पर ऊभरे

बता दें कि करीब तीन दशक पहले अयोध्या में बाबरी विध्वंस के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह अचानक चर्चा में आ गए थे. उस घटना के बाद कल्याण सिंह एक प्रमुख हिंदू नेता के तौर पर उभरे थे.

हालांकि, बाबरी विध्वंस की घटना के बाद उन्होंने इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. कल्याण सिंह का शनिवार शाम लखनऊ के संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्‍थान (एसजीपीजीआई) में निधन हो गया. वह 89 साल के थे.

कल्याण सिंह का निधन, बाबरी मस्जिद विध्वंस के बाद प्रमुख हिन्दू नेता के रूप में आए थे सामने



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here