Kalyan Singh Death News Live Updates: BJP दिग्गज नेता और यूपी के दो बार के मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का निधन हो गया. उनका लंबे समये से इलाज चल रहा था. वे बीमार चल रहे थे. एसजीपीजीआई में उन्होंने आखिरी सांस ली. वे 89 साल के थे. कल्याण सिंह की पहचान ऐसे नेताओं में थी जिन्होंने बीजेपी को हाशिए से फलक तक पहुंचाने का काम किया. जब से कल्याण सिंह अस्पताल में भर्ती से यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कई बार उनसे मुलाकात की थी. इसके अलावा बीजेपी के कई दिग्गज नेताओं ने भी अस्पताल जाकर उनका हाल चाल जाना था. उनके निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर है.
कल्याण सिंह का सफर
कल्याण सिंह का जन्म 5 जनवरी 1932 को हुआ था.
1991 में पहली बार उतरप्रदेश के मुख्यमंत्री बने.
कल्याण सिंह दूसरी बार 1997-99 दूसरी बार मुख्यमंत्री बने.
उतरप्रदेश के राजनीति में हिन्दुत्व के चेहरे थे कल्याण सिंह.
इनके मुख्यमंत्री रहते 6 दिसंबर 1992 को बाबरी मस्जिद विध्वस की घटना हुयी थी. घटना के बाद इस्तीफा देना पड़ा था.
2009 में समाजवादी पार्टी ज्वाइन की थी.
26 अगस्त 2014 को राजस्थान के राज्पाल बने थे.
1999 में बीजेपी छोड़ दी, 2004 में दोबारा बीजेपी ज्वाइन की.
2004 में बुलंदशहर से बीजेपी से सांसद बने. 2009 में एटा से निर्दलीय सांसद बने.
2010 में कल्याण सिंह ने अपनी पार्टी बनाई जन क्रांति पार्टी.
उतरप्रदेश के अतरौलि विधानसभा से कई बार विघायक रहे.







