भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर खेला जा रहा है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने पहली पारी में 8 विकेट खोकर 423 रन बना लिए हैं। क्रेग ओवरटन 24 और ओली रोबिन्सन बिना खाता खोले नाबाद लौटे। इंग्लिश कप्तान जो रूट ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए अपने करियर का 23वां और इस सीरीज का तीसरा शतक जड़ा। रूट के अलावा, डेविड मलान ने भी 70 रनों की शानदार पारी खेली। भारत की ओर से गेंदबाजी में मोहम्मद शमी ने तीन और मोहम्मद सिराज और रविंद्र जडेजा ने दो-दो विकेट झटके। पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड की बढ़त 345 रनों की हो चुकी है और टीम बेहद मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। 

MATCH LIVE UPDATES

11:05 PM: इंग्लैंड ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक8 विकेट खोकर 423 रन बना लिए हैं। क्रेग ओवरटन 24 और ओली रोबिन्सन बिना खाता खोले नाबाद लौटे। इंग्लैंड ने पहली पारी के आधार पर 345 रनों की बढ़त ले ली है। 

CLICK HERE FOR FULL MATCH SCORECARD

CLICK HERE FOR FULL HINDI COMMENTARY

10:52 PM: 127.1 ओवर में मोहम्मद सिराज की गेंद पर सैम करन ने थमाया मयंक अग्रवाल को कैच। सैम करन 15 रन बनाकर लौटे पवेलियन। 

10:45 PM: 126 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर है 411/7, सैम करन 13 और ओवरटन 14 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच आठवें विकेट के लिए 28 रनों की साझेदारी हो चुकी है। इंग्लैंड ने पहली पारी के आधार पर अब 333 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। 

10:31 PM: 122 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 400/7, क्रेग ओवरटन 7 और सैम करन 9 रन बनाकर खेल रहे हैं। इंग्लैंड की कुल लीड अब 322 रनों की हो चुकी है। 

10:17 PM: 118.4 ओवर में रविंद्र जडेजा की गेंद पर मोईन अली ने थमाया अक्षर पटेल को कैच। मोईन महज 8 रन बनाकर हुए आउट। भारत ने आखिरी सेशन में कुछ हद तक कमबैक जरूर कर लिया है। 

10:11 PM: 117.2 ओवर में जसप्रीत बुमराह ने किया इंग्लिश कप्तान जो रूट को क्लीन बोल्ड। रूट 121 रनों की शानदार पारी खेलकर हुए आउट। भारतीय गेंदबाजों ने अब यकीनन राहत की सांस ली होगी, लेकिन शायद अब बहुत देर हो चुकी है। रूट अपना काम बखूबी कर गए हैं।

10:04 PM: 116 ओवर के बाद 3785, कप्तान जो रूट 116 और मोईन अली 8 रन बनाकर खेल रहे हैं। इंग्लैंड ने अब 330 की लीड ले ली है। यह साल 2014 के बाद पहली बार है जब भारत के खिलाफ किसी टीम ने 300 से ज्यादा रनों की बढ़त ली है।

10:01 PM: 115 ओवर में इंग्लैंड का स्कोर 375/5, कप्तान जो रूट 115 और मोईन अली 6 रन बनाकर खेल रहे हैं। पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड की बढ़त 297 रनों की हो चुकी है। रूट ने इस मैच को इंग्लैंड की तरफ झुका दिया है।

9:52 PM: 113 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 361/5, जो रूट 107 और मोईन अली बिना खाता खोले खेल रहे हैं। इंग्लैंड की कुल बढ़त 283 रनों की हो चुकी है। 

9:40 PM: 111.3 ओवर में मोहम्मद शमी की गेंद पर जोस बटलर ने थमाया ईशांत शर्मा को कैच। भारत को मिली पांचवीं सफलता। बटलर महज 7 रन बनाकर आउट हुए। 

9:38 PM: 110 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 353/4, जो रूट 104 और जोस बटलर 2 रन बनाकर खेल रहे हैं। इंग्लैंड की कुल लीड 275 रनों की हो गई है। भारतीय टीम पूरी तरह से इस समय बैकफुट पर है।

9:27 PM: 107.3 ओवर में मोहम्मद शमी की गेंद पर जॉनी बेयरस्टो ने थमाया विराट कोहली को कैच। बेयरस्टो 29 रन बनाकर आउट हुए। 

9:22 PM: 106 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 337/3,  जॉनी बेयरस्टो 18 और कप्तान जो रूट 101 रन बनाकर खेल रहे हैं। इंग्लैंड की बढ़त 259 रनों की हो चुकी है। भारतीय गेंदबाजों के झुके हुए कंधे आज के दिन के खेल की कहानी अपने आप ही बयां कर रहे हैं।

9:09 PM: 103.2 ओवर में ईशांत शर्मा की गेंद पर जो रूट ने जड़ा चौका और इसके साथ ही इंग्लिश कप्तान ने इस सीरीज का तीसरा शतक भी पूरा कर लिया है। कमाल की बल्लेबाजी की है रूट ने इस सीरीज में। पारी दर पारी वह बेहतर ही होते दिखे हैं।

9:00 PM: 101 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 321/3, जो रूट 93 और जॉनी बेयरस्टो 10 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों मिलकर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं। बेयरस्टो ने जडेजा के इस ओवर में दो जोरदार चौके जड़े। 

8:33 PM: टी-ब्रेक के बाद दूसरे दिन का खेल फिर से शुरू हो गया है। इंग्लैंड का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 300 रन के करीब 

8:15 PM: 93.6 ओवर में मोहम्मद सिराज की गेंद पर डेविड मलान ने थमाया ऋषभ पंत को कैच। मलान 70 रन बनाकर हुए आउट। दूसरे सेशन में भारत के हाथ एकमात्र मलान का विकेट लगा है और इंग्लैंड की कुल बढ़त टी ब्रेक तक 220 रनों की हो चुकी है।

8:05 PM: 92 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 292/2,  जो रूट 78 और डेविड मलान 66 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों मिलकर अबतक तीसरे विकेट के लिए 133 रन जोड़ चुके हैं और इंग्लैंड की बढ़त 214 रनों की हो चली है। भारतीय गेंदबाज पूरी तरह से लय से भटके हुए नजर आ रहे हैं। 

7:53 PM: 90 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 282/2, कप्तान जो रूट 70 और डेविड मलान 64 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारतीय गेंदबाज किसी भी तरह से रूट और मलान को तंग नहीं कर पा रहे हैं। धीरे-धीरे यह मैच इंग्लैंड के पक्ष में जाता हुआ दिख रहा है। 

7:46 PM: 89 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 278/2, डेविड मलान 62 और जो रूट 68 रन बनाकर खेल रहे हैं। इंग्लैंड की बढ़त अब 200 के पार पहुंच चुकी है और टीम ने टेस्ट मैच पर अपना शिकंजा कस लिया है। 

7:37 PM: 87 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 269/2, कप्तान जो रूट 65 और डेविड मलान 56 रन बनाकर खेल रहे हैं। इंग्लैंड की लीड 191 रनों की हो चुकी है और टीम इंडिया पूरी तरह से अब बैफफुट पर नजर आ रही है। 

7:28 PM: 85.3 ओवर में शमी की गेंद पर डेविड मलान ने एक रन लिया और इसके साथ ही उनका अर्धशतक भी पूरा हुआ। मलान ने 99 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की। भारत को अभी भी दूसरे सेशन में पहले विकेट की तलाश है।

7:22 PM: 84 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 252/4, जो रूट 57 और डेविड मलान 49 रन बनाकर खेल रहे हैं। मलान और रूट बेहद आसानी से भारतीय गेंदबाजों को खेल रहे हैं और उनको किसी भी तरह की परेशानी नहीं हो रही है। भारत को अगर इस मैच को बचाना है तो जल्द से जल्द विकेट चटकाने होंगे। 

7:13 PM: 83 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 243/2, कप्तान जो रूट 56 और डेविड मलान 41 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों बल्लेबाज अबतक मिलकर तीसरे विकेट के लिए 84 रन जोड़ चुके हैं और क्रीज पर सेट नजर आ रहे हैं। 

7:05 PM: 81.2 ओवर में मोहम्मद शमी की गेंद पर जो रूट ने लगाया चौका और इसके साथ ही इंग्लिश कप्तान ने 50 रन भी पूरे हो गए हैं। रूट ने महज 57 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की। 

 

6:56 PM: 80 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर है 226/2, कप्तान जो रूट 45 और डेविड मलान 36 रन बनाकर खेल रहे हैं। रूट आज अपनी शैली के विपरीत तेज तर्रार पारी खेलते हुए नजर आ रहे हैं। इंग्लैंड इस टेस्ट में पूरी तरह से टीम इंडिया पर हावी हो चुकी है। 

6:47 PM: 78 ओवर के बाद इंग्लैंड का पहली पारी में स्कोर 215/2 , जो रूट 34 और डेविड मलान 36 रन बनाकर खेल रहे हैं। पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड ने 137 रन की बढ़त ले ली है।

6:30 PM: 72 ओवर के बाद इंग्लैंड का पहली पारी में स्कोर 197/2, जो रूट 28 और डेविड मलान 28 रन बनाकर खेल रहे हैं। पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड ने 119 रन की बढ़त ले ली है।

6:16 PM: लंच ब्रेक के बाद दूसरे दिन का खेल फिर से शुरू हो गया है। दूसरे सेशन में भारत की कोशिश होगी कि वो इंग्लैंड के विकेट जल्दी चटकाएं। 

5:32 PM: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का पहला सेशन खत्म हो गया है। लंच ब्रेक तक इंग्लैंड का पहली पारी में स्कोर 182/2, पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड ने 104 रन की बढ़त ले ली है।

5:27 PM: 67 ओवर के बाद इंग्लैंड का पहली पारी में स्कोेर 174/2, जो रूट 6 और डेविड मलान 27 रन बनाकर खेल रहे हैं।

5:10 PM: रवींद्र जडेजा ने भारत को दूसरी सफलता दिलाई। उन्होंने हसीब हमीद को 68 रन पर बोल्ड किया।

4:58 PM: 60 ओवर के बाद इंग्लैंड का पहली पारी में स्कोेर 153/1,हसीब हमीद 68 और डेविड मलान 12 रन बनाकर खेल रहे हैं।

4:42 PM: 57 ओवर के बाद इंग्लैंड का पहली पारी में स्कोेर 141/1, हसीब हमीद 68 और डेविड मलान 4 रन बनाकर खेल रहे हैं। पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड ने 63 रन की बढ़त ले ली है।

4:20 PM: 52 ओवर के बाद इंग्लैंड का पहली पारी में स्कोेर 136/1, हसीब हमीद 67 और डेविड मलान 0 रन बनाकर खेल रहे हैं। पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड ने 58 रन की बढ़त ले ली है।भारत को कोशिस होगी कि इंग्लैंड का दूसरा विकेट निकालकर उन पर दबाव बनाए।

4:08 PM: मोहम्मद शमी ने भारत को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने रोरी बर्न्स को 61 रन पर आउट किया। बर्न्स और हसीब ने पहले विकेट के लिए 135 रन की पार्टनरशिप की। 

 

4:00 PM: 48 ओवर के बाद इंग्लैंड का पहली पारी में स्कोेर 133/0, रोरी बर्न्स 60 और हसीब हमीद 65 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत को अभी भी पहले विकेट की तलाश है। 

3:45 PM: 45 ओवर के बाद इंग्लैंड का पहली पारी में स्कोेर 126/0, रोरी बर्न्स 57 और हसीब हमीद 61 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत को पहले विकेट की तलाश है। 

3:30 PM: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल शुरू हो गया है।

3:25 PM: थोड़ी देर में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल शुरू होगा।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here