लखनऊः सोशल मीडिया पर एक महिला कॉन्सटेबल को अपना फोटो अपलोड करना महंगा पड़ गया. अपलोड करने के बाद जैसे ही फोटो वायरल हुआ तुरंत महिला कॉन्सटेबल को लाइन हाजिर होना पड़ा. इतना ही नहीं महिला कॉन्सटेबल के खिलाफ जांच के लिए विभागीय आदेश भी जारी कर दिए गए हैं. महिला कॉन्स्टेबल ट्रेनी हैं और वह अक्सर अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं. इस फोटो में ट्रेनी कॉन्सटेबल प्रियंका मिश्रा पूरी वर्दी में नजर आ रही है.

बता दें कि इस इंस्टाग्राम पर वीडियो में कॉन्सटेबल प्रियंका मिश्रा पूरी वर्दी में दिखाई दे रही है इस दौरान उनके हाथ में रिवॉल्वर भी है. वीडियो के साथ चल रहे ऑडियो में कानून व्यवस्था के मुद्दे पर हरियाणा और पंजाब की तुलना उत्तर प्रदेश से की जा रही है. इस वीडियो में कॉन्सटेबल बंदूक लहराते हुए दिखाई दे रही है.

मामला प्रकाश में आने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी ने घटना का संज्ञान लिया और विभागीय जांच के आदेश दे दिए है. वहीं लखनऊ में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि वर्दी में पुलिस कर्मियों को गरिमा और मयार्दा बनाए रखनी चाहिए. उन्होंने कहा कि इस वीडियो से पुलिस की गरिमा और मर्यादा का साफ तौर पर उल्लंघन हुआ है.

खबरों की माने तो प्रियंका मिश्रा के द्वारा वीडियो में इस्तेमाल की गई रिवॉल्वर उन्हें विभाग की ओर से आवंटित नहीं की गई थी. ऐसे में यह भी जांच का विषय हो गया है कि आखिर महिला कॉन्सटेबल के पास रिवॉल्वर कहां से आई.

Kumbh 2021: फर्जी कोरोना जांच घोटाले में धामी सरकार ने लिया एक्शन, दो अधिकारी निलंबित



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here