सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले अरबपति हर्ष गोयनका पापड़ पर टैक्स को लेकर उलझन में थे। आरपीजी समूह के मुखिया हर्ष गोयनका की इस उलझन को सेंट्रल बोर्ड ऑफ इनडायरेक्ट टैक्सेज एंड कस्टम्स (CBIC) ने दूर किया है।  

क्या है मामला: हर्ष गोयनका ने ट्विटर पर लिखा, ”क्या आप जानते हैं कि एक गोल पापड़ जीएसटी से मुक्त है और एक चौकोर पापड़ पर जीएसटी लगता है। क्या कोई मुझे एक अच्छे चार्टर्ड एकाउंटेंट के बारे में बता सकता है, जो इसका तर्क समझा सके?”

CBIC ने दी जानकारी: CBIC के मुताबिक गोल या चौकोर पापड़, दोनों ही जीएसटी से मुक्त है। CBIC ने हर्ष गोयनका के ट्विटर पोस्ट पर जवाब देते हुए बताया,  ”पापड़, चाहे किसी भी नाम से जाना जाता हो, उसे जीएसटी नोटिफिकेशन संख्या 2/2017-CT(R) के तहत जीएसटी से मुक्त रखा गया है. यह वेबसाइट http://cbic.gov.in पर उपलब्ध है।’

कौन है हर्ष गोयनका: आरपीजी समूह के मुखिया हर्ष गोयनका, देश के उन चुनिंदा अरबपतियों में हैं जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। ट्विटर पर हर्ष गोयनका के 16 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। अगर आरपीजी समूह की बात करें तो ये टायर ब्रांड सीएट (CEAT) की वजह से काफी चर्चित है। 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here