एजीआर बकाये से जूझ रही टेलीकॉम कंपनियों के लिए बड़े राहत पैकेज का ऐलान हो सकता है। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में बुधवार को ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए प्रोडक्शन-लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम और साथ ही कैश-स्ट्रैप्ड टेलीकॉम सेक्टर के लिए एक बहुप्रतीक्षित राहत पैकेज को मंजूरी दी है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर सरकार की ओर से कोई बयान नहीं आया है।
एयरटेल को नया मुकाम: इस बीच, टेलीकॉम इंडस्ट्री की दिग्गज कंपनी एयरटेल के शेयर भाव में जबरदस्त उछाल आया है। इस वजह से कंपनी का मार्केट कैपिटल भी 4 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। एयरटेल इस स्तर को पार करने वाली बारहवीं भारतीय फर्म है। इससे पहले रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस लिमिटेड, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी लिमिटेड, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस लिमिटेड, आईटीसी लिमिटेड, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और कोटक महिंद्रा बैंक ने यह उपलब्धि हासिल की है।
कंपनी का शेयर भाव: सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को एयरटेल का शेयर भाव 734 रुपए तक पहुंच गया है। ये कंपनी के स्टॉक का 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर है। फिलहाल, कंपनी का शेयर भाव 5 फीसदी से भी ज्यादा बढ़त के साथ 730 रुपए के स्तर पर कारोबार कर रहा है। एयरटेल के शेयर में इस साल अब तक 43 फीसदी से अधिक की बढ़त दर्ज की गई है।
राकेश झुनझुनवाला ने Zee एंटरटेनमेंट में लगाया दांव, शेयर ने पकड़ी रॉकेट की रफ्तार
दूसरी टेलीकॉम कंपनियों का हाल: बता दें कि पिछले दस कारोबारी सत्रों में Vodafone Idea के शेयर में 45 फीसदी से अधिक की वृद्धि हुई। भारती एयरटेल ने पिछले 12 सत्रों में 23 फीसदी से अधिक ग्रोथ की है। वहीं, रिलायंस कम्युनिकेशंस पिछले दो हफ्तों में 33 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है।







