SIIMA Winner’s list 2021: हैदराबाद में साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवार्ड्स (SIIMA Awards) का आयोजन किया गया. इसमें साउथ फिल्म इंडस्ट्री यानी तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं की फिल्मों को नॉमिनेट कर ‘द बेस्ट’ का ख़िताब दिया जाता है. हैदराबाद शहर में आयोजित कार्यक्रम में महेश बाबू, रश्मिका मंदाना, श्रुति हासन, शाइन टॉम चाको, कार्तिकेय गुम्माकोंडा, अर्जुन दास, नानी, अल्लारी नरेश सहित कई सेलेब्स शामिल हुए.
अवार्ड फंक्शन में कई सेलेब्स शामिल हुए. इन सेलेब्स का लुक्स और स्टाइल देखते ही बन रहा था. कई एक्ट्रेसेज खूबसूरत लुक में नजर आईं. सभी की नजरें उनके ऑउटफिट में टिकी रहीं. वहीं, महेश बाबू, कार्तिकेय गुम्माकोंडा, अर्जुन दास सहित कई एक्टर्स अलग अंदाज में नजर आए. कई सेलेब्स को उनके बेहतर काम के लिए यह अवार्ड दिया गया. देखें लिस्ट.
– बेस्ट डायरेक्टर (तमिल) – वेत्रिमारन (Vetrimaaran) – असुरनी (Asuran)
– बेस्ट एक्टर इन लीडिंग रोल – क्रिटिक्स (कन्नड़) – रक्षित शेट्टी – अवने श्रीमननारायण
– बेस्ट डायरेक्टर (कन्नड़) – हरि कृष्ण, पोन कुमारन – यजमान
– बेस्ट एक्टर इन लीडिंग रोल- क्रिटिक्स (तेलुगु) – नानी – गैंग लीडर
– बेस्ट डायरेक्टर (मलयालम) लिजो जोस पेलिसरी – जल्लीकट्टू
– बेस्ट डायरेक्टर (तेलुगु) – वामशी – महर्षि
– बेस्ट एक्टर इन कॉमेडी रोल अवार्ड (कन्नड़) – साधु कोकिला – यजमान
– बेस्ट एक्टर इन कॉमेडी रोल (मलयालम) – बेसिल जोसेफ़ – केट्टियोलानु एंते मालाखा
– बेस्ट एक्टर इन कॉमेडी रोल (तेलुगु) – अजय घोष – राजू गरु गढ़ी 3
– बेस्ट एक्ट्रेस इन लीडिंग रोल (कन्नड़) – रचिता राम – आयुष्मानभाव
– बेस्ट एक्टर इन नेगेटिव रोल (कन्नड़) – साईकुमार पी – भारते
– बेस्ट एक्टर इन नेगेटिव रोल (तेलुगु) – कार्तिकेय – गैंग लीडर
– बेस्ट एक्टर इन नेगेटिव रोल (मलयालम) – शाइन टॉम चाको – इश्क
– बेस्ट एक्ट्रेस इन लीडिंग रोल – क्रिटिक्स (तेलुगु) – रश्मिका मंदाना – डियर कॉमरेड
– बेस्ट एक्टर इन लीडिंग रोल (तेलुगु) – महेश बाबू – महर्षि
ये भी पढ़ें :-







