Bank Holidays October 2021: अक्टूबर के महीने में त्योहारों की धूम रहती है। एक के बाद एक कई त्योहार आएंगे। जिसकी वजह से अक्टूबर महीने में 21 दिन बैंक बंद रहेंगे। अक्टूबर के महीने में कई दिन ऐसे भी आएंगे जब लगातार बैंक नहीं खुलेंगे। ऐसे में अगर आपको अक्टूबर में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करना है तो पहले यह जरूर चेक कर लें कि उस दिन बैंक खुले रहेंगे या नहीं।
यह भी पढ़ेंः EPFO से जुड़ी इस तरह की जानकारी WhatsApp पर ना करें साझा, हो सकता है बड़ा फ्राॅड
अक्टूबर महीने की 2 तारीख को गांधी जयंती है जिसकी वजह देश अलग-अलग हिस्सों में बैंक नहीं खुलेंगे। वहीं, 3 अक्टूबर को रविवार की छुट्टी रहेगी। 6 अक्टूबर को अगरतला, बेंगलुरू, कोलकाता में महालाय अमावस्या की वजह से बैंक बंद रहेंगे। महासप्तमी, महाअष्टमी और दशहरा की वजह से भी अक्टूबर में बैंक कर्मियों की छुट्टी रहेगी। अक्टूबर महीने की आखिरी छुट्टी 31 तारीख को रहेगी।
यह भी पढ़ेंः सस्ते होम लोन के चक्कर में घर खरीदने का फैसला न करें, पहले अपना बजट देंखे और वित्तीय स्थिति का आकलन
कब-कब बंद रहेंगे बैंक
1 अक्टूबर को गंगटोक में अर्ध वार्षिक बैंक क्लोजिंग अकाउंट की वजह काम प्रभावित रहेगा।
2 अक्टूबर को गांधी जयंती की वजह से अगरतला से लेकर तिरुवनंतपुरम तक बैंक बंद रहेंगे।
3 अक्टूबर – रविवार की छुट्टी।
6 अक्टूबर- अगरतला, बेंगलुरू, कोलकाता में महालाय अमावस्या की वजह से बैंक बंद रहेंगे।
7 अक्टूबर को इम्फाल में बैंक नहीं खुलेंगे।
9 अक्टूबर – शनिवार की छुट्टी रहेगी।
10 अक्टूबर – रविवार की छुट्टी रहेगी।
12 अक्टूबर- महासप्तमी की वजह से बैंक बंद रहेंगे।
13 अक्टूबर- महाअष्टमी की वजह से अगरतला, भुवनेश्वर, गंगटोक, गुवाहाटी, इम्फाल, कोलकाता, पटना, रांची में बैंक कर्मियों की छुट्टी रहेगी।
14 अक्टूबर- अगरतला, बेंगलुरू, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, कानपुर, कोलकाता, रांची, लखनऊ, पटना, रांची, शिलांग, तिरूअनंनतपुरम में महानवमी की वजह से बैंक बंद रहेंगे।
15 अक्टूबर- दशहरा की वजह से अगरतला, अहमदाबाद से लेकर तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे। हालांकि इस दिन इम्फाॅल और शिमला में बैंक खुले रहेंगे।
16 अक्टूबर – गंगटोक में बैंक दुर्गा पूजा की छुट्टी रहेगी।
17 अक्टूबर- रविवार की छुट्टी रहेगी
18 अक्टूबर- गुवाहाटी में कटि बीहू की छुट्टी रहेगी।
19 अक्टूबर- अहमदाबाद, बेलापुर, भोपाल, चेन्नई, देहरादून, हैदराबाद, इम्फाल, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, श्रीनगर और तिरूअनंनतपुरम में ईद-ए-मिलाद की वजह से बैंक बंद रहेंगे।
20 अक्टूबर- अगरतला, बेंगलुरू, चंडीगढ़, कोलकाता, शिमला में वाल्मिकी जयंती की वजह से बैंक बंद रहेंगे।
22 अक्टूबर- जम्मू और श्रीनगर में बैंक कर्मियों की छुट्टी रहेगी।
23 अक्टूबर- शनिवार की छुट्टी रहेगी।
24 अक्टूबर- रविवार की छुट्टी रहेगी।
26 अक्टूबर- परिग्रहण दिवस की वजह से जम्मू और श्रीनगर में बैंक नहीं खुलेंगे।
31 अक्टूबर- रविवार साप्ताहिक छुट्टी।







