एयरलाइन कंपनी इंडिगो की पैरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन के प्रमोटर्स के बीच का विवाद अब खत्म होता दिख रहा है। दरअसल, लंदन कोर्ट ऑफ इंटरनेशनल आर्बिट्रेशन ने इंडिगो के प्रमोटर्स राहुल भाटिया और राकेश गंगवाल के बीच विवाद से संबंधित मामले में अंतिम मध्यस्थता आदेश दिया है। वहीं, इस संबंध में कंपनी को कोई निर्देश जारी नहीं किया गया है। ये जानकारी इंडिगो की पैरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन ने दी है।

क्या कहा कंपनी ने: इंटरग्लोब एविएशन ने शेयर बाजार को बताया कि मध्यस्थता कार्यवाही में 23 सितंबर को अंतिम मध्यस्थ फैसला जारी किया गया, जिसमें कंपनी को प्रतिवादी के रूप में नामित किया गया था। यह कार्रवाई इंटरग्लोब एंटरप्राइजेज लिमिटेड (आईजीई) और भाटिया ने गंगवाल, चिंकरपू फैमिली ट्रस्ट और शोभा गंगवाल (आरजी ग्रुप) के खिलाफ शुरू की थी।

इंटरग्लोब एविएशन के मुताबिक आदेश में कंपनी को कोई निर्देश जारी नहीं किया गया है। आदेश ने एजी समूह और आईजीई समूह को एक-दूसरे के खिलाफ राहत की मांग के संबंध में निर्देश जारी किए हैं। 

स्पेस छोड़िए, अभी पृथ्वी पर बहुत कुछ करना है, बिल गेट्स का मस्क-बेजोस पर तंज

क्या था मामला: इंडिगो के प्रमोटर राकेश गंगवाल ने जुलाई, 2019 में बाजार नियामक सेबी को पत्र लिखकर कंपनी में कॉरपोरेट प्रशासन से जुड़े मुद्दों को हल करने के लिए हस्तक्षेप करने की मांग की थी, जिसके बाद प्रवर्तकों के बीच मतभेद सार्वजनिक हो गए। भाटिया के आईजीई ग्रुप ने आरोपों को खारिज किया था।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here