Yogi Cabinet Expansion Update: योगी मंत्रिमंडल कk विस्तार आज शाम होने जा रहा है। अगले छह महीने में यूपी में विधानसभा चुनाव होने हैं। कहा जा रहा है कि सात मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। अभी तक जो नाम सामने आ रहे हैं, उन्हें देखकर साफ लग रहा है कि जो सन्देश केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार में पीएम मोदी ने दिया था, वही सन्देश योगी भी देने जा रहे हैं। सामाजिक संतुलन यानी जातीय गणित को बैठाने की कोशिश होने जा रही है। 

मोदी मंत्रिमंडल विस्तार में यूपी से सात लोगों को शामिल किया गया था। महाराजगंज के सांसद पंकज चौधरी, अपना दल की अनुप्रिया पटेल, आगरा से सांसद एसपी बघेल, पांच बार सांसद रहे भानु प्रताप वर्मा, मोहनलालगंज सांसद कौशल किशोर, राज्यसभा सांसद बीएल वर्मा और लखीमपुर खीरी से सांसद अजय कुमार मिश्रा को मंत्री बनाया गया था।इसमें एक ब्राह्मण और बाकि छह ओबीसी या दलित समाज से थे। ओबीसी और दलित चेहरों में भी गैर-यादव और गैर-जाटव को शामिल किया गया था।  पंकज चौधरी और अनुप्रिया पटेल ओबीसी कुर्मी समाज से थे। कौशल किशोर पासी समाज से थे। जाटव के बाद उत्तर प्रदेश में पासी समाज का बड़ा वोट बैंक है। बीएल वर्मा लोध (पिछड़ी जाति) समाज से आते हैं और माना जाता है कि लोध समुदाय पर उनका अच्छा असर है। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह भी लोध समाज से हैं. भानु प्रताप वर्मा दलित हैं।

शाम को ये विधायक ले सकते हैं शपथ: 

अब योगी मंत्रिमंडल विस्तार के लिए जो नाम सामने आ रहे हैं उनमें जितिन प्रसाद, पलटू राम, संजय गौड़, संगीता बिंद, दिनेश खटिक, धर्मवीर प्रजापति और छत्रपाल गंगवार का नाम शामिल है।  इन लोगों में भी जितिन प्रसाद ब्राह्मण और अन्य ओबोसी या दलित हैं। संजय गौड़ जैसे आदिवासी नेता को भी मंत्री बनाया जा रहा है। सोनभद्र के आदिवासी इलाके से आने वाले संजय पहली बार ही विधायक बने हैं।

कौन कहां से है विधायक: 

1. जितिन प्रसाद : विधान परिषद सदस्य, निवासी: शाहजहांपुर 

2. संगीता बिन्द : गाजीपुर विधायक 

3. छत्रपाल गंगवार  : बहेड़ी विधायक, जिला बरेली 

4. पलटू राम : बलरामपुर विधायक

5. दिनेश खटीक: हस्तिनापुर विधायक , मेरठ

6. संजय गौड़ : सोनभद्र विधायक 

7. धर्मवीर प्रजापति : विधान परिषद सदस्य, निवासी आगरा  



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here