आईपीएल 2021 के 47वें मैच में शनिवार को अबु धाबी के शेख जायद स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 7 विकेट से हरा दिया। चेन्नई ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 189 रनों का स्कोर बनाया। चेन्नई के लिए ऋतुराज गायकवाड़ ने नाबाद 101 रनों की शतकीय पारी खेली। राजस्थान ने इस लक्ष्य को 17.3 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। राजस्थान के लिए यशस्वी जयसवाल ने 21 गेंदों पर 50 और शिवम दुबे ने 42 गेंदों पर नाबाद 64 रनों की पारी खेली। उनके अलावा कप्तान संजू सैमसन ने 28 और एविन लुईस ने 27 रन बनाए।
ALL LIVE UPDATES:
11.17 PM : राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को सात विकेट से हरा दिया है। राजस्थान के लिए शिवम दुबे ने सबसे ज्यादा नाबाद 64 रन बनाए। यशस्वी जयसवाल ने 50 रन बनाए।
CLICK HERE FOR FULL HINDI COMMENTARY
11.07 PM : कप्तान संजू सैमसन के आउट होने के बाद ग्लेन फिलिप्स बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए हैं। 16 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर तीन विकेट पर 170 रन है। शिवम 59 रन बनाकर खेल रहे हैं। राजस्थान को अब मैच जीतने के लिए 24 गेंदों पर 20 रनों की जरूरत है।
11.05 PM : राजस्थान का तीसरा आउट हो गया है। कप्तान संजू सैमसन 24 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 28 रन बनाकर आउट हो गए। शार्दुल ने सैमसन को पवेलियन भेजा।
10.55 PM : जयसवाल के बाद शिवम दुबे ने भी राजस्थान के लिए अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। शिमव ने 31 गेंदों पर दो चौके और चार छक्कों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। 14 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर दो विकेट पर 159 रन है। टीम को अभी जीत के लिए अंतिम 36 गेंदों पर 30 रन बनाने हैं। सैमसन 28 रन बनाकर खेल रहे हैं।
10.48 PM : 13 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर दो विकेट पर 153 रन है। कप्तान सैमसन 20 और शिवम 47 रन पर है। राजस्थान को अभी मैच जीतने के लिए अंतिम 7 ओवर में 37 रन और बनाने हैं।
37 needed off 42 balls.
How are we feeling?
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) October 2, 2021
10.45 PM : 12 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर दो विकेट पर 141 रन है। कप्तान सैमसन 20 और शिवम 41 रन पर है। राजस्थान को अभी मैच जीतने के लिए अंतिम 8 ओवर में 49 रन और बनाने हैं।
10.36 PM : 11 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर दो विकेट पर 127 रन है। कप्तान सैमसन 20 और शिवम 29 रन पर है। राजस्थान को अभी मैच जीतने के लिए अंतिम 9 ओवर में 63 रन और बनाने हैं।
10.32 PM : 10 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर दो विकेट पर 119 रन है। कप्तान सैमसन 17 और शिवम 25 रन पर है। राजस्थान को अभी मैच जीतने के लिए अंतिम 10 ओवर में 71 रन और बनाने हैं।
10.26 PM : राजस्थान 100 के पार पहुंच गया है। कप्तान संजू सैमसन और शिवम दुबे की जोड़ी क्रीज पर है। 9 ओवर के बाद टीम का स्कोर दो विकेट पर 104 रन है। कप्तान सैमसन 16 और शिवम 11 रन पर है।
10.22 PM : राजस्थान 100 के करीब पहुंच गया है। कप्तान संजू सैमसन और शिवम दुबे की जोड़ी क्रीज पर है। आठ ओवर के बाद टीम का स्कोर दो विकेट पर 95 रन है।
10.22 PM : आईपीएल 2021 में पावरप्ले के अंदर अर्धशतक लगाने वाले जयसवाल एकमात्र खिलाड़ी हैं।
List of players to Score 50s in IPL 2021 Powerplays
Yashasvi Jaiswal
End of the List#RRvCSK— CricBeat (@Cric_beat) October 2, 2021
10.16 PM : केएम आसिफ ने आईपीएल में अपनी पहली ही गेंद पर विकेट अपने नाम कर लिया है। आसिफ ने शानदार पारी खेलने वाले जयसवाल को आउट करके चेन्नई को दूसरी सफलता दिलाई। जयसवाल ने 21 गेंदों पर छह चौके और तीन छक्कों की मदद से 50 रन की अर्धशतकीय खेली। 7 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर दो विकेट पर 89 रन है। कप्तान संजू सैमसन नौ और शिवम दुबे तीन रन पर खेल रहे हैं।
10.10 PM : शार्दुल ठाकुर ने एविन लुईस को जोश हेजलवुड के हाथों कैच कराकर चेन्नई को बहुत बड़ी सफलता दिलाई है। लुईस ने 12 गेंदों पर दो चौके और दो छक्कों की मदद से 27 रनों की पारी खेली। लुईस और जयसवाल के बीच 32 गेंदों पर 77 रनों की ताबड़तोड़ साझेदारी हुई।
10.05 PM : राजस्थान रॉयल्स की सलामी जोड़ी ने टीम को तेज शुरुआत दिलाई है। पांच ओवरों के बाद राजस्थान का स्कोर बिना किसी नुकसान के 75 रन हो गया है। लुइस 25 तो जायसवाल 50 रन बनाकर खेल रहे हैं।
10.00 PM : 4 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर बिना किसी नुकसान के 53 रन है। एविन लुईस 25 और यशस्वी जयसवाल 28 रन बनाकर क्रीज पर है।
09.55 PM : 3 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर बिना किसी नुकसान के 41 रन है। एविन लुईस 14 और यशस्वी जयसवाल 27 रन बनाकर क्रीज पर है।
09.50 PM : जयसवाल ने जोश हेजलवुड के पहले ओवर में लगाए तीन चौके। दो ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर बिना किसी नुकसान के 24 रन है। एविन लुईस 2 और यशस्वी जयसवाल 22 रन बनाकर क्रीज पर है।
09.47 PM : चेन्नई से मिले 190 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान ने पहले ओवर में बिना किसी नुकसान के 8 रन बनाए हैं। एविन लुईस 2 और यशस्वी जयसवाल 6 रन बनाकर क्रीज पर है।
09.45 PM : चेन्नई से मिले 190 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की पारी शुरू हो गई है। एविन लुईस और यशस्वी जयसवाल की सलामी जोड़ी क्रीज पर उतर चुके हैं।
09.35 PM : गायकवाड़ का आईपीएल में यह पहला शतक है। उन्होंने अंतिम गेंद पर छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया।
09.30 PM : चेन्नई ने राजस्थान को मैच जीतने के लिए 190 रनों का लक्ष्य रखा है। चेन्नई ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट 189 रन बनाए। गायकवाड़ ने 60 गेंदों पर नौ चौकों और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 101 रनों की शतकीय पारी खेली। वहीं, रवींद्र जडेजा ने नाबाद 32 रन बनाए।
09.21 PM : 19 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर चार विकेट पर 167 रन है। गायकवाड़ 95 रन पर और रवींद्र जडेजा 17 रन बनाकर खेल रहे हैं।
09.15 PM : 18 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर चार विकेट पर 155 रन है। गायकवाड़ 93 रन पर और रवींद्र जडेजा 8 रन बनाकर खेल रहे हैं।
09.10 PM : 17 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर चार विकेट पर 141 रन है। गायकवाड़ 86 रन पर और रवींद्र जडेजा 1 रन बनाकर खेल रहे हैं।
09.06 PM : चेतन सकारिया ने अंबाती रायुडू को सीमा रेखा पर कैच कराकर चेन्नई को चौथा झटका दे दिया है। रायुडू केवल दो रन बनाकर आउट हुए।
09.03 PM : 16 ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर तीन विकेट पर 133 रन है। गायकवाड़ 80 रन पर और अंबाती रायुडू 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।
08.53 PM : राहुल तेवतिया ने मोईन अली को स्टंप कराकर चेन्नइ को तीसरा झटका दिया है। राजस्थान के लिए तेवतिया को अबतक तीनों सफलता मिली है। मोईन ने 17 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 17 रन बनाए। 15 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर तीन विकेट पर 116 रन है।
Faf Raina
? ?
TEWATIA
?
Moeen— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) October 2, 2021
08.42 PM : गायकवाड़ ने 43 गेंदों पर छह चौकों की मदद से अपनी फिफ्टी पूरी कर ली है। आईपीएल में उनका यह 7वीं फिफ्टी है। 14 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर दो विकेट 100 रन है। मोईन अली 7 रन पर और गायकवाड़ 50 रन पर है।
08.29 PM : गायकवाड़ फिफ्टी के करीब पहुंच गए है। 12 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर दो विकेट 83 रन है। मोईन अली 7 रन पर और गायकवाड़ 47 रन पर है।
08.29 PM : 11 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर दो विकेट पर 71 रन है। गायकवाड़ 38 रन पर और मोईन 5 रन पर है।
08.25 PM : 10 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर दो विकेट पर 63 रन है। गायकवाड़ 32 रन पर और मोईन 3 रन पर है।
08.20 PM : सुरेश रैना के आउट होने के बाद मोईन अली बल्लेबाजी के लिए आए हैं। 9 ओवर के बाद चेनई का स्कोर 2 विकेट पर 59 रन है। गायकवाड़ 30 रन पर और मोईन 1 रन पर है।
08.16 PM : राहुल तेवतिया ने सुरेश रैना को भी सस्ते में पवेलियन भेजकर राजस्थान को दूसरी सफलता दिलाई है। रैना ने पांच गेंदों पर तीन रन बनाए। तेवतिया ने रैना को शिवम दुबे के हाथों कैच कराया।
08.12 PM :डुप्लेसी के आउट होने के बाद सुरेश रैना बल्लेबाजी के लिए आए हैं। 8 ओवर के बाद चेनई का स्कोर 1 विकेट पर 52 रन है। गायकवाड़52 रन पर और रैना 3 रन पर है।
08.09 PM : राहुल तेवतिया ने फाफ डुप्लेसी को स्टंप आउट कराकर राजस्थान को पहली सफलता दिला दी है। डुप्लेसी ने 19 गेंदों पर दो चौके और एक छक्के लगाए, जिसमें उनके बल्ले से 25 निकले।
08.01 PM : पावरप्ले में चेन्नई की अच्छी शुरुआत रही है। टीम ने बिना किसी नुकसान के 44 रन बना लिए हैं। गायकवाड़ 20 रन पर और डुप्लेसी 24 रन बनाकर खेल रहे हैं।
07.56 PM : डुप्लेसी ने चेतन सकारिया के दूसरे ओवर में पहले दो गेंदों पर लगाए दो चौके। 5 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर बिना किसी नुकसान के 34 रन हो गए हैं। गायकवाड़ 18 रन पर है और डुप्लेसी 16 रन पर खेल रहे हैं।
07.51 PM : चार ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर बिना किसी नुकसान के 25 रन है। गायकवाड़ 18 रन पर और डुप्लेसी 7 रन बनाकर खेल रहे हैं गायकवाड़ 15 गेंदों पर तीन चौके लगा चुके हैं।
07.45 PM : तीन ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर बिना किसी नुकसान के 20 रन है। गायकवाड़ 14 रन पर और डुप्लेसी 4 रन बनाकर खेल रहे हैं गायकवाड़ 13 गेंदों पर तीन चौके लगा चुके हैं।
07.40 PM : गायकवाड़ की अच्छी शुरुआत। 2 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर बिना किसी नुकसान के 12 रन। गायकवाड़ 11 रन पर और डुप्लेसी 1 रन पर हैं।
07.35 PM : पहले ओवर में चेन्नई ने बनाए बिना किसी नुकसान 10 रन। गायकवाड़ 10 रन पर खेल रहे हैं जबकि डुप्लेसी को अभी अपना खाता खोलना बाकी है।
07.30 PM : चेन्नई की पारी शुरू हो चुकी है। ऋतुराज गायकवाड़ और फाफ डुप्लेसी की जोड़ी क्रीज पर उतर चुकी है। मुस्तफ़िज़ुर रहमान के हाथ में गेंद है।
07.12 PM: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन :
राजस्थान रॉयल्स : एविन लुईस, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान एवं विकेटकीपर), शिवम दुबे, ग्लेन फिलिप्स, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, आकाश सिंह, मयंक मार्कंडे, चेतन सकारिया, मुस्तफिजुर रहमान
Match 47. Chennai Super Kings XI: F du Plessis, R Gaikwad, M Ali, S Raina, A Rayudu, MS Dhoni, R Jadeja, S Curran, S Thakur, KM Asif, J Hazlewood https://t.co/MNpkeYHhT3 #RRvCSK #VIVOIPL #IPL2021
— IndianPremierLeague (@IPL) October 2, 2021
Match 47. Rajasthan Royals XI: E Lewis, Y Jaiswal, S Samson, S Dube, G Phillips, D Miller, R Tewatia, A Singh, M Markande, C Sakariya, M Rahman https://t.co/MNpkeYHhT3 #RRvCSK #VIVOIPL #IPL2021
— IndianPremierLeague (@IPL) October 2, 2021
चेन्नई सुपर किंग्स : रुतुराज गायकवाड़, फाफ डु प्लेसिस, मोईन अली, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, एमएस धोनी (कप्तान एवं विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, सैम कुरेन, शार्दुल ठाकुर, किमी आसिफ, जोश हेजलवुड।
07.O8 PM: राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। रॉयल्स के लिए चार बदलाव हुए हैं। कप्तान संजू सैमसन ने हालांकि टॉस के समय बताया नहीं है। वहीं, सुपर किंग्स ने दीपक चाहर की आसिफ को और डवेन ब्रावो की जगह सैम कुरन प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है।
07.OO PM: आईपीएल 2021 के 47वें मैच में शनिवार को राजस्थान रॉयल्स (आरआर) का सामना चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) से हो रहा है। अबु धाबी के शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।







