Petrol-Diesel Price Today : एक दिन की शांति के बाद पेट्रोल-डीजल के दामों में एक बार फिर आग लग गई है। आज यानी मंगलवार 5 अक्टूबर, 2021 को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल फिर महंगा कर दिया है।  राजधानी दिल्ली में पेट्रोल में 25 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है और डीजल 30 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली में पेट्रोल अब 103 रुपये के और करीब पहुंच चुका है, वहीं, डीजल भी आज यहां 91 रुपये प्रति लीटर के ऊपर पहुंच गया है। बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल के ऊंचे दामों की वजह से देश में एक बार फिर से पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, सोमवार को कच्चे तेल के दाम गिर गए थे।  ब्रेंट क्रूड 0.13 प्रतिशत घटकर 79.38 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया था।

क्या हैं आज के रेट

दिल्ली में पेट्रोल आज 102.64 प्रति लीटर तो डीजल का रेट 91.07 प्रति लीटर हो गया है। वहीं, मुंबई में पहले ही डीजल 98 रुपये के पार बिक रहा है और पेट्रोल 108.43 रुपये प्रति लीटर पर है। कोलकाता में पेट्रोल 103.36 प्रति लीटर तो डीजल 94.17 प्रति लीटर है। जबकि, चेन्नई में पेट्रोल 100.23 रुपये व डीजल 95.59 रुपये प्रति लीटर के भाव से बिक रहा है।

भोपाल में डीजल 100 के पार

बेंगलुरु में पेट्रोल106.21 प्रति लीटर तो डीजल 96.66 प्रति लीटर के रेट से आज बिक रहा है। वहीं, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में डीजल भी शतक लगा चुका है। आज भोपाल में पेट्रोल 111.14 औ डीजल 100.05 रुपये प्रति लीटर है। लखनऊ में पेट्रोल 99.72 रुपये प्रति लीटर तो डीजल- 91.49 रुपये प्रति लीटर है। जबकि, पटना में पेट्रोल 105.54 प्रति लीटर और डीजल 97.45 प्रति लीटर है। रीवा में जहां डीजल 102.29 रुपये तो पेट्रोल 113.56 रुपये पर पहुंच गया है। इंदौर में भी डीजल अब 100.11 रुपये और पेट्रोल 111.18 रुपये प्रति लीटर है। जयपुर में डीजल 100.42 रुपये और पेट्रोल 109.66 रुपये पर पहुंच गया है। श्रीगंगानगर में पेट्रोल 114.61 रुपये तो डीजल 104.96 रुपये पर पहुंच गया है।

हर सुबह होती तय होती हैं कीमतें

दरअसल विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं। 

SMS के जरिए ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट

आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं। 
 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here