देश में करीब 38 करोड़ असंगठित श्रमिक हैं। केंद्र सरकार इन सभी का रजिस्ट्रेशन ई-श्रम पोर्टल पर करने का लक्ष्य बना चुकी है। अब तक पौने 3 करोड़ के करीब श्रमिक अपना पंजीकरण करा चुके हैं यानी इनका eSHRAM कार्ड बन चुका है। इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन को लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं, आइए इन सवालों का जवाब जानें..
असंगठित क्षेत्र क्या है
विभिन्न क्षेत्रों के असंगठित श्रमिकों का व्यापक डेटाबेस तैयार करने की दिशा में उठाया गया यह पहला कदम है। इसमें निर्माण, परिधान विनिर्माण, मछली पकड़ना, फुटकर विक्रेय, घरेलू काम, कृषि और संबद्ध वर्ग, परिवहन क्षेत्र आदि के असंगठित श्रमिक शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: eSHRAM कार्ड नहीं बन पा रहा तो अपनाएं यह ट्रिक, तुरंत होगा डाउनलोड
असंगठित कामगार कौन है
कोई भी कामगार जो गृह-आधारित कामगार, स्व-नियोजित कामगार या असंगठित क्षेत्र में कार्यरत वेतन भोगी कामगार है और ईएसआईसी या ईपीएफओ का सदस्य नहीं है, उसे असंगठित कामगार कहा जाता है। जैसे अगर आप ट्यूशन पढ़ाते हैं या सिलाई की दुकान है तो भी आप इस श्रेणी में आते हैं।
इससे फायदा क्या है
केंद्र सरकार ने ईश्रम पोर्टल विकसित किया है जो असंगठित कामगारों का आधार से संबद्ध एक केंद्रीकृत डेटाबेस होगा। पंजीकरण के बाद, उन्हें पीबीएसबीवाई के तहत 2 लाख का दुर्घटना बीमा कवर मिलेगा। भविष्य में, असंगठित कामगारों के सभी सामाजिक सुरक्षा लाभ इस पोर्टल के माध्यम से प्रदान किए जाएंगे।
एनसीओ क्या है
श्रम कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन करते समय एक कॉलम है एनसीओ का। इसमें उन सभी क्षेत्रों का जिक्र है, जो इस योजना के तहत आते हैं। यह कार्य की प्रकृति और कार्य को निष्पादित करने के लिए आवश्यक कौशल स्तर के आधार पर तैयार किए गए व्यवसाय का राष्ट्रीय वर्गीकरण है। यह एक अंतर्राष्ट्रीय पद्धति है तथा पूरे देश में एक समान है। व्यवसायों तथा कौशल स्तरों की तुलना, वर्गीकरण व श्रेणीबद्ध करने में यह सहायक है।
पेशा क्या है
किसी व्यक्ति का सामान्य या प्रमुख कार्य या व्यवसाय, विशेष रूप से जीविकोपार्जन के साधन के रूप में, पेशा कहलाता है।वह गतिविधि जो श्रमिक की आय का मुख्य स्रोत है, वह प्राथमिक पेशा है।कोई अन्य गतिविधि जो आय का एक मामूली, लेकिन महत्वपूर्ण स्रोत है, द्वितीयक पेशा कहलाती है।
जरूरी डाक्यूमेंट क्या होंगे : कामगार द्वारा ईश्रम पोर्टल पर पंजीकरण करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज आवश्यक हैं-
- आधार संख्या
- मोबाइल नंबर जो आधार से जुड़ा हो
- बैंक खाता
यदि किसी कामगार के पास आधार लिंक मोबाइल नंबर नहीं है, तो वह निकटतम सीएससी पर जा सकता/सकती है और बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के माध्यम से पंजीकरण कर सकता/सकती है।
आप सीधे हेल्पडेस्क नंबर पर कॉल कर सकते हैं, अपने क्रेडेंशियल्स की पुष्टि करने के बाद, eSHRAM पोर्टल पर आपका मोबाइल नंबर अपडेट हो जाएगा। वैकल्पिक रूप से, आप मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए eSHRAM पोर्टल या निकटतम CSC/SSK’s केंद्र पर भी जा सकते हैं
क्या किसानों का होगा रजिस्ट्रेशन
केवल कृषि श्रमिक और भूमिहीन किसान ही eSHRAM पोर्टल पर पंजीकरण के लिए पात्र हैं। अन्य किसान पात्र नहीं हैं। UAN एक सार्विक खाता संख्या है। यह 12 अंकों की संख्या है, जिसे ईश्रम पोर्टल पर पंजीकरण के बाद प्रत्येक असंगठित कामगार को विशिष्ट रूप से प्रदान किया जाएगा। यूएएन एक स्थायी नंबर होगा।







