अगर बिजनेस के लिए लोन चाहिए तो आपके लिए एक बड़ा मौका है। अब आपको सिर्फ 10 मिनट के अंदर 10 लाख रुपए तक के लोन की रकम मिल जाएगी। इसके लिए आपको सिर्फ एक WhatsApp नंबर पर मैसेज करना होगा। आइए इसकी डिटेल जान लेते हैं।
क्या है डिटेल: असल में नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी IIFL Finance ने एक ऑफर लॉन्च किया है। इसके तहत ग्राहकों को 10 मिनट के अंदर 10 लाख रुपए तक का बिजनेस लोन ऑफर किया जा रहा है। अगर आपकी दिलचस्पी है तो 9019702184 नंबर पर “Hi” लिखकर WhatsApp मैसेज भेजना है। इसके बाद रिप्लाई में आपसे कुछ जरूरी जानकारियां ली जाएंगी। मसलन, आपका नाम, बिजनेस आदि की डिटेल देनी होगी। चूंकि ये कारोबारी लोन है तो इसलिए आपको ये भी बताना होगा कि बिजनेस कब से चला रहे हैं। इसके अलावा ये जवाब देना होगा कि क्या आप व्यवसाय के मालिक हैं या इसे साझेदारी में चलाते हैं।
सभी सूचनाएं देने के बाद आपके क्रेडिट स्कोर की जांच की जाएगी। क्रेडिट स्कोर के आधार पर, आपको लोन की रकम ऑफर की जाएगी। इसमें बताया जाएगा कि आपकी लोन की रकम में कितना ब्याज देना होगा और इसकी ईएमआई कितनी बनेगी।
हर महीने चाहिए पैसे? SBI की इस स्कीम का उठाएं फायदा
आपको ये ऑफर पसंद आता है तो मंजूरी देनी होगी। इसके अगले स्टेप में बैंक अकाउंट नंबर और आईएफएससी कोड जैसे डिटेल साझा करने होंगे। सारी जानकारियां देने के बाद आपके बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर हो जाएंगे। आपको बता दें कि लोन की लिमिट 10 लाख रुपए है। मतलब ये कि अधिकतम 10 लाख रुपए लोन ले सकते हैं। ये पूरी तरह से आपके सिबिल स्कोर पर निर्भर है।







