पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष पद से नवजोत सिंह सिद्धू का इस्तीफे पर शुक्रवार को कांग्रेस बड़ा फैसला ले सकती है। गुरुवार शाम को दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर नवजोत सिंह सिद्धू ने हाईकमान से मुलाकात की। यही नहीं खुद सिद्धू ने मीटिंग से लौटकर बताया कि इस दौरान क्या बात हुई। सिद्धू ने कहा, ‘मैं हाईकमान को पंजाब और पंजाब कांग्रेस लेकर अपनी चिंताओं के बारे में अवगत कराया है। मुझे कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रियंका जी और राहुल गांधी पर पूरा भरोसा है। वे जो भी फैसला लेंगे, वह पंजाब और कांग्रेस के हित में ही होगा। मैं उनकी ओर से दिए निर्देशों का पालन करूंगा।’
यही नहीं इस मीटिंग के दौरान पंजाब कांग्रेस के प्रभारी रहे हरीश रावत भी मौजूद थे। रावत ने मीटिंग के बाद कहा, ‘नवजोत सिंह सिद्धू ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष की ओर से किया गया फैसला स्वीकार होगा। स्पष्ट निर्देश हैं कि नवजोत सिद्धू को पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष के तौर पर काम करना चाहिए और संगठन को मजबूती देनी चाहिए। इस संबंध में कल ही किसी फैसले का ऐलान किया जाएगा।’ इसके साथ ही रावत ने कहा कि सिद्धू और चन्नी ने कुछ मुद्दे उठाए हैं। जल्दी ही इन पर कोई समाधान निकाला जाएगा। कुछ चीजें हैं, जिनके समाधान पर समय लगेगा।
I expressed my concerns regarding Punjab &Punjab Congress to party high-command. I’ve full faith in Congress pres, Priyanka ji & Rahul ji. Whatever decision they’ll take, it’ll for the betterment of Congress & Punjab. I’ll follow their directions: Navjot S Sidhu, Punjab Cong Pres pic.twitter.com/ZZTwxCwQVO
— ANI (@ANI) October 14, 2021
बता दें कि एक तरफ दिल्ली में सिद्धू हाईकमान से मिलने पहुंचे थे तो वहीं पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी मोहाली में कैप्टन अमरिंदर सिंह से मिलने पहुंचे थे। इन दोनों ही मुलाकातों के चलते दिन भर राज्य का सियारी पारा गरम रहा। एक तरफ सिद्धू को लेकर कयास लगते रहे तो वहीं चन्नी और कैप्टन अमरिंदर के बीच कोई नई खिचड़ी पकने की भी अटकलें लगती रहीं। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि सीएम चन्नी कैप्टन अमरिंदर सिंह को कांग्रेस से दूर नहीं जाने देना चाहते हैं।







