अगर आप कर्मचारी भविष्य निधि यानि EPFO के सदस्य हैं और अभी तक आपने अपना UAN नंबर एक्टिवेट नहीं किया है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। अब कोई भी EPFO मेंमबर घर बैठे ही UAN नंबर जनरेट कर सकता है। इसके लिए महज 7 स्टेप फाॅलो करने की जरूरत है। लेकिन उससे पहले आइए UAN नंबर के फायदे क्या हैं। 

यह भी पढ़ेंः पीएम किसान की 10वीं किस्त से पहले योजना में हुआ यह बड़ा बदलाव, अब रजिस्ट्रेशन के लिए राशन कार्ड भी जरूरी

UAN नंबर के फायदे 

1- UAN के जरिए आप अपने पीएफ खाते की सभी गतिविधियों पर नजर रख सकेंगे। 

2- एक से ज्यादा पीएफ अकाउंट्स होने पर आप UAN का इस्तेमाल करके एक जगह अपने सभी खातों का विवरण देख सकते हैं।

3- UAN के जरिए ही ऑनलाइन पीएफ पासबुक देखा जा सकेगा। 

4- UAN के जरिए निवेशक ऑन लाइन पैसा निकाल सकते हैं।

5- UAN के जरिए आप अपने एक खाते की रकम को दूसरे में ट्रांसफर कर सकते हैं

घर बैठे ऐसे अपना यूएएन नंबर जेनरेट कर सकते हैं। 

1- सबसे पहले आपको EPFO की ऑफिशियल वेबसाइट www.epfindia.gov.in पर जाएं। 

2- इसके बाद ‘Our Services’ को सिलेक्ट और ‘For Employees’ पर क्लिक करें। 

3- यूजर ‘Member UAN/ Online Services’ पर क्लिक करें। 
4- फिर ‘Activate Your UAN’ (Important Links के नीचे दाईं तरफ यह मौजूद होगा) पर क्लिक करें। 
5-अब अपनी निजी जानकारी जैसे UAN, नाम, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर और कैप्चा और फिर ‘Get Authorization Pin’ पर क्लिक करें। 
6- OTP आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आएगा। आपको ‘I Agree’ पर क्लिक करके OTP को एंटर दबा दें। 

7- अंत में ‘Validate OTP and Activate UAN’ पर क्लिक करें। 

भारत सरकार के UMANG ऐप पर भी आपको PF अकाउंट से जुड़ी डिटेल्स मिल जाएंगी। इस ऐप का इस्तेमाल करके भी कोई कर्मचारी अपने यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) को एक्टिवेट कर सकता है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here