Bollywood Heartbreaks: प्यार करना आसान होता है, प्यार के नशे में अक्सर पूरी दुनिया कमाल की लगती है. लेकिन वही प्यार जब टूटने लगता है तो ऐसा लगता है कि पूरी दुनिया ही उजड़ गई. खैर ये एहसास लगभग हर किसी के लिए एक जैसा होता है, चाहे वो आम हो या खास, बल्कि सेलिब्रिटिज के साथ तो और भी पंगे होते हैं. क्योंकि कल तक जिस रिश्ते को लेकर वो पूरी दुनिया में ढिंढोरा पीट रहे थे, अब टूटने के बाद उसी रिश्ते को लेकर वो कटघरे में आ जाते हैं. हर तरफ से सवाल जवाब और फालतू के सांत्वना वाले संदेश मिलने लगते हैं. आजकल कुछ ऐसा ही हाल साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) का है.

सुपरस्टार नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) से अलग होने के बाद सामंथा ने अब अपने प्यार की सभी यादों को भी सोशल मीडिया अकाउंट से डिलीट कर दिया है. अब इसे लेकर भले ही आप सामंथा को ट्रोल करें, लेकिन इस तरह के कदम के लिए भी काफी करेज चाहिए होता है. तो चलिए जानते हैं उन स्टार्स के बारे में जिन्होंने कभी अपने पार्टनर के साथ शानदार लम्हें गुजारें, लेकिन अलग होने के बाद उनके साथ बिताए गए पलों को डिलीट कर आगे बढ़ना सही समझा. 

इलियाना डिक्रूज और एंड्रयू नीबोन (Ileana D’Cruz and Andrew Kneebone)


बर्फी फिल्म की एक्ट्रेस इलियाना और ऑस्ट्रेलियन फोटोग्राफर एंड्रयू कई सालों तक एक दूसरे के साथ थे. दोनों की शादी की खबरें तक आने लगी थी. लेकिन साल 2019 में दोनों का रिश्ता टूट गया. और इलियाना ने कुछ ही दिनों ने एंड्रयू के साथ की सभी यादें भी मिटा दी. दोनों अब एक दूसरे को सोशल मीडिया पर भी फॉलो नहीं करते हैं.

नरगिस फाखरी और मैट अलोंजो (Nargis Fakhri and Matt Alonzo)

Bollywood Heartbreaks: सिर्फ Samantha ही नहीं और भी स्टार्स हैं जिन्होंने अपने Ex की यादों को हमेशा के लिए किया Delete
रॉकस्टार फिल्म की खूबसूरत अदाकारा नरगिस फाखरी का नाम वैसे तो कई सेलेब्स के साथ जुड़ा हैं, लेकिन उदय चोपड़ा से ब्रेकअप के बाद नरगिस फाखरी इंडिया छोड़ कर बाहर चली गई थी. और फिर वो हॉलीवुड फिल्ममेकर मैट अलोंजो के क्लोज आ गई. दोनों को कई बार स्पॉट किया जाता था, दोनों की तस्वीरें खुद नरगिस पोस्ट करती थी. खबर तो ये भी थी कि दोनों साल 2019 में शादी करने वाले थे. लेकिन अफसोस इनके प्यार को ना जाने किसकी नजर लग गई और दोनों के रास्ते अलग हो गए. इसी के बाद नरगिस ने मैट के साथ की सारी तस्वीरें डिलीट कर दी. 

जेनिफर और करन (Jennifer Winget and Karan Singh Grover)


Bollywood Heartbreaks: सिर्फ Samantha ही नहीं और भी स्टार्स हैं जिन्होंने अपने Ex की यादों को हमेशा के लिए किया Delete

टीवी का सबसे पसंदीदा कपल अगर इस जोड़ी को कहा जाए तो गलत नहीं होगा, दिल मिल गए, कसौटी जिंदगी जैसी सुपरहिट सीरियल में काम करने के बाद दोनों ने 2012 को शादी कर ली थी, हालांकि शादी के 2 साल बाद ही इनका रिश्ता टूट गया. और 2014 में ही तलाक की नौबत आ गई. इस ब्रेकअप के बाद खबर आई थी कि जेनिफर ने ट्विटर से करने के साथ अपलोड की गई सारी तस्वीरें डिलीट कर दी थी. 

Is Radhika going to be fashionista: राधिका मदान की 10,000 की Casual Co-ord समर ब्रंच के लिए है बिल्कुल परफेक्ट

Ananya Panday Birthday: ड्रग केस में फंसी अपनी स्पेशल फ्रेंड का Ishaan Khattar ऐसे निभा रहे साथ, लिखा प्यारा सा पोस्ट

 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here