पॉलिसीबाजार (PolicyBazaar) और पैसाबाजार (PaisaBazaar) जैसे प्लेटफॉर्म्स की पैरेंट कंपनी PB Fintech की सोमवार को स्टॉक मार्केट में अच्छी लिस्टिंग हुई है। पॉलिसीबाजार की पैरेंट कंपनी PB Fintech का IPO सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में 1,150 रुपये पर लिस्ट हुआ। पॉलिसीबाजार का आईपीओ, इश्यू प्राइस से 17.35 फीसदी के प्रीमियम पर लिस्ट हुआ। IPO का इश्यू प्राइस 980 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय पॉलिसीबाजार (पीबी फिनटेक) का शेयर 6.70 फीसदी की तेजी के साथ 1,227 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा था।  

सपाट रही SJS Enterprises की लिस्टिंग
वहीं, डेकोरेटिव्स एस्थेटिक्स प्रॉडक्ट्स बनाने वाली कंपनी SJS Enterprises की मार्केट में लिस्टिंग अच्छी नहीं रही। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर एसजेएस एंटरप्राइजेज के शेयर 540 रुपये पर लिस्ट हुए। कंपनी के शेयर इश्यू प्राइस से 0.4 फीसदी के डिस्काउंट पर लिस्ट हुए। SJS Enterprises का इश्यू प्राइस 542 रुपये था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर एसजेएस एंटरप्राइजेज के शेयर इश्यू प्राइस यानी 542 रुपये पर लिस्ट हुए। खबर लिखे जाने के समय एसजेएस एंटरप्राइजेज के शेयर 3.61 फीसदी की गिरावट के साथ 520.50 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहे थे।

यह भी पढ़ें- पहले ही दिन करीब 3 गुना बढ़ा लोगों का पैसा, इस IPO की बंपर लिस्टिंग

ग्रे मार्केट में 150-160 रुपये के प्रीमियम पर था IPO
पी बी फिनटेक का आईपीई सब्सक्रिप्शन के लिए 1-3 नवंबर को खुला था। कंपनी ने प्राइमरी रूट के जरिए 5,625 करोड़ रुपये जुटाए हैं। पी बी फिनटेक के आईपीओ का प्राइस बैंड 940-980 रुपये था। लिस्टिंग से 24 घंटे पहले पॉलिसीबाजार की पैरेंट कंपनी PB Fintech का आईपीओ ग्रे मार्केट में 150-160 रुपये के प्रीमियम पर था। कंपनी का इश्यू 16.59 गुना सब्सक्राइब हुआ था। रिटेल इनवेस्टर्स का कोटा 3.31 गुना सब्सक्राइब हुआ था। जबकि क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स का कोटा 24 गुना सब्सक्राइब हुआ। 

यह भी पढ़ें- यहां महज 77.13 रुपये प्रति लीटर में बिक रहा है डीजल, चेक करें अपने शहर का रेट

एसजेएस एंटरप्राइजेज के IPO को बहुत अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला था। आखिरी दिन कंपनी का आईपीओ 1.59 गुना सब्सक्राइब हुआ। यह इश्यू सब्सक्रिप्शन के लिए 1-3 नवंबर के बीच खुला था। कंपनी ने एंकर इनवेस्टर्स से 240 करोड़ रुपये जुटाए हैं और इश्यू का प्राइस बैंड 531-542 रुपये था। आईपीओ का मार्केट लॉट साइज 27 शेयर का था।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here