भले ही पेटीएम के आईपीओ ने झटका दिया हो लेकिन Latent View Analytics निवेशकों को मालामाल करने के मूड में नजर आ रहा है। दरअसल, Latent View के आईपीओ की आज यानी 23 नवंबर को शेयर बाजार में लिस्टिंग होने वाली है। इस कंपनी के ग्रे मार्केट प्रीमियम यानी जीएमपी से ये संकेत मिल रहे हैं कि लिस्टिंग मजबूत होगी। वहीं, शेयर बाजार के भी तमाम एक्सपर्ट को मजबूत शुरुआत का भरोसा है।
क्या होगी लिस्टिंग प्राइस: शेयर बाजार के जानकारों के मुताबिक, Latent View के शेयर की कीमत लगभग 450 रुपए से 500 रुपए प्रति स्टॉक जा सकती है। ऐसे में जिन निवेशकों को आईपीओ अलॉट हुआ है, उन्हें लिस्टिंग के दिन ही 150-200 रुपए प्रति शेयर तक का मुनाफा होगा। आपको बता दें कि Latent View के आईपीओ का प्राइस बैंड 190- 197 रुपए था। वहीं, एक लॉट में 76 शेयर थे। एक लॉट की कीमत करीब 15 हजार रुपए थी। कंपनी इसके जरिए कंपनी 600 करोड़ रुपए जुटा रही है।
338 गुना सब्सक्रिप्शन: डेटा एनालिटिक्स कंपनी Latent View Analytics के आईपीओ को जबरदस्त रेस्पॉन्स मिला है। इस कंपनी का 338 गुना सब्सक्रिप्शन हुआ है। इससे पहले पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजी के आईपीओ को 304 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था। शेयर बाजार में लिस्टिंग के दिन ही पारस डिफेंस का स्टॉक प्राइस तीन गुना तक बढ़ गया। वहीं, निवेशकों का पैसा कई गुना बढ़ गया।







