अगर भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के ग्राहक हैं तो आपके लिए एक जरूरी खबर है। दरअसल, एसबीआई ने अपने ग्राहकों से एक अपील की है। बैंक के मुताबिक किसी भी असुविधा से बचने या निर्बाध बैंकिंग सेवाओं का आनंद लेने के लिए पैन और आधार की लिंकिंग जरूरी है।
एसबीआई ने अपने खाताधारकों को आगे चेतावनी दी है कि लिंकिंग नहीं होने की स्थिति में पैन कार्ड निष्क्रिय/निष्क्रिय हो सकता है। बता दें कि सितंबर में, सरकार ने पैन को बायोमेट्रिक आईडी आधार से जोड़ने की समय सीमा मार्च 2022 तक के लिए बढ़ा दी थी। बैंक अकाउंट खोलने, बैंक अकाउंट में नकद जमा, डीमैट खाते खोलने, अचल संपत्तियों के लेनदेन और प्रतिभूतियों में लेनदेन सहित कई वित्तीय लेनदेन के लिए पैन अनिवार्य है।
We advise our customers to link their PAN with Aadhaar to avoid any inconvenience and continue enjoying a seamless banking service.#ImportantNotice #AadhaarLinking #Pancard #AadhaarCard pic.twitter.com/A5lWColxx0
— State Bank of India (@TheOfficialSBI) November 20, 2021
कैसे लिंक करें: मैसेज के जरिए लिंकिंग के लिए UIDPAN







