Stock Market Opening: घरेलू शेयर बाजार की आज लगभग फ्लैट शुरुआत हुई और इसके साथ ही साफ हो गया कि ग्लोबल संकेतों के साथ कदमताल करते हुए इंडियन स्टॉक मार्केट ने ओपनिंग दिखाई है. आज एशियाई बाजारों में भी मिलाजुला कारोबार देखा जा रहा है. इसके अलावा आज सीमेंस के नतीजों से पहले शेयर में भारी गिरावट देखी गई. शेयर करीब 7 फीसदी की गिरावट के साथ खुला है.  

9 बजकर 16 मिनट पर शेयर बाजार ऐसा दिखा
फ्लैट शुरुआत के बाद सेंसेक्स और निफ्टी में फिर मिलाजुला ट्रेड देखा गया. जहां बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 76.58 अंक यानी 0.13 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार करता दिखा वहीं निफ्टी में 13.90 अंक यानी 0.08 फीसदी की तेजी के साथ 17,428.95 के लेवल पर कारोबार देखा गया. 

प्री-ओपनिंग में बाजार सुस्त दिखा
आज बाजार की प्री-ओपनिंग में सुस्त कारोबार देखा गया और सेंसेक्स और निफ्टी मिलेजुले ट्रेड दिखा रहे थे. निफ्टी 50 में 0.01 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और सेंसेक्स में 0.04 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार देखा गया.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here