भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट आज से शुरू हो गया है। कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में इस मैच को देखने के लिए काफी दर्शक आए थे। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। भारत की पारी के दौरान मैदान में पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगे। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। भारतीय फैंस के एक सेक्शन ने पहले सेशन में पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगाए।
ये घटना भारतीय पारी के छठे ओवर के दौरान घटी। इस समय भारत की तरफ से मयंक अग्रवाल और शुभमन गिल की जोड़ी मैदान पर थी। जब कुछ क्रिकेट फैंस ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। भारत और पाकिस्तान ने साल 2012 से आपस में कोई भी बाइलेटरल सीरीज नहीं खेली है। हां आईसीसी के टूर्नामेंटों में दोंनों ने जरूर एक दूसरे का सामना किया है। दोनों देशों के बीच बाइलेटरल सीरीज नहीं खेलने की वजह दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण संबंध हैं।
IND vs NZ: पहले दिन का खेल खत्म, श्रेयस अय्यर और रविंद्र जडे़जा ने भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया
दोनो ही टीमें हाल ही में टी-20 वर्ल्ड कप में भिड़ी थी। इस मुकाबल में भारत को पाकिस्तान के हाथों 10 विकेट से करारी मात मिली थी। कानपुर टेस्ट की बात करें तो भारत ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक 84 ओवर में चार विकेट पर 258 रन बनाए। श्रेयस अय्यर 75 और रवींद्र जडेजा 50 रन बनाकर नाबाद हैं। उनके अलावा शुभमन गिल ने फिफ्टी जड़ी। खराब रोशनी की वजह से पहले दिन पूरे ओवर में नहीं डाले सके।







