पटनाः बिहार विधानसभा परिसर में मंगलवार को शराब की बोतल मिलने के बाद सदन में बवाल मच गया. भोजनावकाश के बाद विधानसभा परिसर में शराब की खाली बोतल का मसला उठा. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने इस पूरे मामले पर सरकार पर आरोप लगाया. विपक्ष लगातार सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) से जवाब चाह रहा था. इसी बीच मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें इसके बारे में जानकारी नहीं है. शराब की बोतल मिले इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. इस मामले में अब डीजीपी और मुख्य सचिव को जांच करने का आदेश दे दिया गया है. मुख्यमंत्री ने सदन में माना कि विधानसभा परिसर में शराब की बोतलें मिलना गंभीर मामला है.

तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर लिखा, “अदभुत! बिहार विधानसभा परिसर के अंदर में शराब की बोतलें बरामद. अभी शीतकालीन सत्र चल रहा है. CM के चेंबर से मात्र चंद कदम की दूरी पर विभिन्न ब्रांड की शराब ही शराब उपलब्ध. कड़ी सुरक्षा के बीच चालू सत्र में ही विधानसभा में शराब मिल रही है, शेष बिहार की आप बस कल्पना कीजिए! शर्मनाक!”



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here