पीएम किसान सम्मान निधि के तहत 8 जून तक 9 करोड़ 83 लाख किसानों को 6000 रुपये सहायता वाली स्कीम का लाभ मिल चुका है। लॉकडाउन के दौरान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि स्कीम की पांचवीं और इस वित्तवर्ष की पहली किस्त का 2000 रुपये मोदी सरकार किसानों के खाते में भेज चुकी है। योजना शुरू होने के बाद अब तक किसानों को 2,000 रुपये की 5 किस्त भेजी जा चुकी है। जल्द ही इसकी छठी और इस साल की दूसरी किस्त भी आने वाली है। इसकी लिस्ट भी तैयार है। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि इस नई लिस्ट में आपका नाम है या नहीं तो इस खबर के अंत में वो तरीका भी बताया गया है। इससे पहले जानें लें कि किस राज्य के कितने किसान अब तक इस योजना का लाभ उठा चुके हैं। 

किस राज्य में कितने किसानों को मिल रहा योजना का लाभ

राज्य लाभार्थी किसान
यूपी 22603619
महाराष्ट्र 9964421
मध्य प्रदेश 7152643
बिहार 6677343
राजस्थान 6463353
गुजरात 5329394
कर्नाटक 5138119
तमिलनाडु 4049364
ओडिशा 3694751
तेलंगाना 3659658
असम 3111250
केरल 3067712
छत्तीसगढ़ 2427910
पंजाब 2342427
झारखंड 1747745
हरियाणा 1678267
हिमाचल 893197
उत्तराखंड 779154

स्रोत: केंद्रीय कृषि मंत्रालय

लिस्ट में चेक करें अपना नाम

अगर आपने इस योजना को फायदा लेने के लिए आवेदन किया है और अब अपना नाम लाभार्थियों की सूची में देखना चाहते हैं तो आपके लिए सरकार ने अब यह सुविधा ऑनलाइन भी मुहैया करा दी है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना 2020 की नई सूची को सरकारी वेबसाइट pmkisan.gov.in पर चेक कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि स्कीम: 2000 की दूसरी किस्त से पहले कर लें ये काम नहीं तो मलते रह जाएंगे हाथ

लिस्ट ऑनलाइन देखने के लिए आसान स्टेप

  • वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं। 
  • होम पेज पर मेन्यू बार देखें और यहां ‘फार्मर कार्नर’ पर जाएं। 
  • यहां ‘लाभार्थी सूची’ के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपना राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव विवरण दर्ज करें
  • इतना भरने के बाद Get Report पर क्लिक करें और पाएं पूरी लिस्ट

 





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here