Katrina Kaif-Vicky Kaushal Wedding: इस वक्त बी टाउन की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और कटरीना कैफ (Katrina Kaif) अपनी शादी को लेकर छाए हुए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों 9 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. हालांकि इस शादी को लेकर लवबर्ड्स ने अब तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट तो नहीं की हैं, लेकिन फैंस और मीडिया रिपोर्ट्स ने पिछले 1 महीने से इस कपल की हर एक्टिविटी पर नजर बनाए रखा है. कैटरीना को भले ही विक्की के घर पर स्पॉट किया गया हो या फिर शॉपिंग करते हुए. विक्की के दोस्तों से लेकर इवेंट कंपनी तक, पैपराजी और मीडिया ने शादी से जुड़ी हर छोटी जानकारी निकालने में अहम भूमिका निभाई है. ये बात विक्की कौशल के पिता यानी कैटरीना कैफ के ससुर शाम कौशल अच्छे से जानते है, तभी तो बेटे की शादी की खुशी में शाम कौशल ने पैपराजी के लिए स्टार्टर का इंतजाम करवाया. 

दरअसल विक्की कौशल और उनका परिवार शादी के लिए जोधपुर निकलने वाले थे. इससे पहले पैपराजी दूल्हेराजा के घर के बाहर खड़े थे, ताकि कैमरे से कुछ भी मिस ना हो. ऐसे में विक्की और भाई सनी कौशल ड्राइवर्स और पिता शाम के साथ पैपराजी के लिए स्टार्टर का बंदोबस्त करते दिखे. इससे पहले विक्की के घर कैटरीना और उनकी मां सुजैन को भी स्पॉट किया गया. कैटरीना ने इस दौरान व्हाइट कलर की साड़ी पहन रखी थी. साथ ही हल्की जूलरी कैरी कर रखा था. 

Katrina Kaif Vicky Kaushal Wedding: कैटरीना कैफ के ससुर ने शादी के लिए उठाया बड़ा कदम, ले लिया ऐसा एक्शन कि...

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस खास मौके पर कपल के क्लोज फ्रेंड्स और फैमिली मेंबर ही होंगे, तो ऐसे में जब जोधपुर पहुंचते हुए सिंगर नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह को स्पॉट किया गया तो फैंस और मीडिया ने इसका कनेक्शन विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी से लगाना शुरू किया. जानकारी के मुताबिक नेहा और रोहनप्रीत जोधपुर में किसी बड़े वेडिंग में परफॉर्म करने वाले है. तो क्या ये बड़ी वेडिंग कैटरीना और विक्की कौशल की है? 

Katrina Kaif Vicky Kaushal Wedding: कैटरीना कैफ के ससुर ने शादी के लिए उठाया बड़ा कदम, ले लिया ऐसा एक्शन कि...

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों की शादी राजस्थान में धूम धाम से होगी. इसके लिए तरह-तरह की तैयारियां पहले से ही चल रही है. दोनों लवबर्ड्स की फैमिली 6 दिसंबर को इस वेडिंग के लिए जोधपुर रवाना होने वाले हैं. सूत्रों की मानें तो कपल की शादी बिल्कुल पंजाबी स्टाइल में होगी. जिसमें हल्दी, मेहंदी की रस्मों को पूरा किया जाएगा. इन दोनों ने राजस्थान के सवाई माधोपुर में सिक्स सेंस फोर्ट बरवाड़ा में रॉयल शादी करने का प्लान बनाया है. 

Kylie Jenner-Travis Scott Leaked Magazine Photo: काइली जेनर और ट्रैविस स्कॉट की ये मैगजीन फोटो हुई लीक, नहीं होना था पब्लिश

Kylie Jenner billionaire Story: एक किस ने काइली जेनर को बना दिया अरबपति, ये है पूरा किस्सा



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here