अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बावजूद रुपये में कमजोरी के कारण राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 29 रुपये की तेजी के साथ 46,974 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 46,945 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि, चांदी की कीमत 149 रुपये घटकर 60,137 रुपये प्रति किलो रह गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 60,286 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 30 पैसे की गिरावट के साथ 75.42 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,781 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी 22.38 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ”सोमवार को कॉमेक्स (न्यूयॉर्क स्थित जिंस बाजार) में हाजिर सोने का भाव गिरावट के साथ 1,781 डॉलर प्रति औंस रह गया जिससे यहां सोने में नरमी आई।”

यह भी पढ़ेंः ओमिक्राॅन की चिंता के बीच रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा बैठक शुरू, नीतिगत दरों को लेकर ये है उम्मीद

55 हजार रुपए तक जा सकता है सोना

केडिया कमोडिटी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि देश और दुनिया में महंगाई बढ़ रही है। इसके अलावा कई देशों में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से मामले फिर बढ़ने लगे हैं। इससे सोने को सपोर्ट मिलेगा और ये अगले एक साल में 55 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here