IND vs SA Series 2021: भारतीय टीम (Team India) आगामी 15 दिसंबर को दक्षिण अफ्रीका (SA) दौरे पर रवाना हो जाएगी. दोनों टीमों के बीच 26 दिसंबर से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज होगा. हालांकि अफ्रीकी दौरे पर जाने से पहले टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों को 3 दिन के क्वारंटीन से गुजरना पड़ रहा है. पिछले दिनों न्यूजीलैंड (NZ) के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 1-0 से श्रृंखला जीती थी. अफ्रीकी दौरे पर टीम इंडिया के सामने सीरीज जीतने की कड़ी चुनौती होगी. कुछ दिनों पहले बीसीसीआई (BCCI) ने दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टेस्ट टीम का ऐलान किया था. 

मुंबई में क्वारंटीन हैं टीम के खिलाड़ी

टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका रवाना होने से पहले इस वक्त क्वारंटीन में हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सभी खिलाड़ियों को 12 दिसंबर को मुंबई के एक होटल में इकट्ठा किया गया और क्वारंटीन में भेज दिया. भारतीय टीम टेस्ट सीरीज के लिए आगामी 15 दिसंबर को दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना हो जाएगी. इन सभी खिलाड़ियों को दक्षिण अफ्रीका में भी कोविड-19 गाइडलाइंस से गुजरना पड़ सकता है. 



कब खेली जाएगी टेस्ट सीरीज? 

भारतीय टीम के दक्षिण अफ्रीका दौरे का शेड्यूल पिछले दिनों जारी किया गया था. इसके मुताबिक भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 26 दिसंबर से सेंचुरियन में खेला जाएगा. दूसरा मैच 3 जनवरी से जोहानिसबर्ग और तीसरा और आखिरी मुकाबला 11 जनवरी से केपटाउन में खेला जाएगा. 

IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका की सीरीज से पहले कप्तान रोहित शर्मा ने टीम के नाम दिया संदेश, एकजुट होकर खेलने की अपील

जल्द होगा वनडे टीम का ऐलान 

भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के साथ टेस्ट सीरीज के बाद 19 जनवरी से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी. इसके लिए बीसीसीआई जल्द ही टीम का ऐलान कर सकता है. अफ्रीकी दौरे पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है. ऐसे में भारतीय टीम की कोशिश इतिहास रचने पर होगी. 

यह भी पढ़ेंः Team India: इस दिग्गज को बनाया जा सकता है टीम इंडिया का उपकप्तान, बीसीसीआई की मुहर है बाकी



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here