फिक्सड डिपाॅजिट एक ऐसा निवेश है जहां पैसे की पूरी सिक्योरिटी रहती है और साथ ही रिटर्न भी बेहतर मिलता है। यही वजह है कि लोग बड़ी संख्या में यहां पैसा लगाते हैं। आइए जानते हैं कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, ICICI बैंक, HDFC बैंक और Axis बैंक में सबसे बेहतर रिटर्न कहां मिल रहा है। 

HDFC बैंक एफडी रेट्स 

HDFC बैंक 7 दिन से 10 साल तक के एफडी पर 2.50% से 5.50 तक ब्याज दे रहा है। यह दरें 1 दिसंबर 2021 से लागू हैं। वहीं, सीनियर सिटीजन को बैंक 7 दिन से 10 साल तक के एफडी पर 3% से 6.25% तक ब्याज दे रहा है। 

ICICI बैंक एफडी रेट्स 

देश के टाॅप प्राइवेट बैंकों में से एक ICICI बैंक अपने ग्राहकों को 7 दिन से 10 साल तक के एफडी पर 2.50% है 5.50% तक ब्याज ऑफर कर रह है। जबकि सीनियर सिटीजन को इतने ही समय के लिए 50 बेसिस प्वाइंट अतिरिक्त मिल रहा है। यह दरें 16 नवंबर 2021 से प्रभावी हैं। 

यह भी पढ़ेंः यहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत 25 रुपये से भी कम, पूरी दुनिया में औसत कीमत 90.83 रुपये

Axis बैंक एफडी रेट्स 

सात दिन से 10 साल तक के एफडी पर Axis बैंक 2.50% से 5.75% तक ब्याज दे रहा है। बैंक ने 10 नवंबर 2021 को दरों में बदलाव किया था। 

SBI एफडी रेट्स 

पब्लिक सेक्टर का सबसे बड़ा बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अपने ग्राहकों 7 दिन से 10 साल तक के एफडी पर 2.9% है 5.4% तक ब्याज दे रहा है। जबकि सीनियर सिटीजन को अतिरिक्त 50 बेसिस प्वाइंट मिलेगा। यह दरें 8 जनवरी 2021 से लागू हैं। 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here