विदेशों से भारत में बैंक खातों में तत्काल पैसों के ट्रांसफर की सुविधा और बेहतर होगी। इसके लिए भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) की विदेशी शाखा NIPL ने वेस्टर्न यूनियन के साथ एक समझौता किया है। 

वेस्टर्न यूनियन ने कहा कि यह सहयोग भारत में ग्राहकों को देश में अपने बैंक खातों में विदेशों से तत्काल धन प्राप्त करने में सक्षम करेगा। बयान के मुताबिक दोनों कंपनियां अगले कुछ महीनों में भारत में बैंक खाताधारकों को यूपीआई आईडी सहित, निर्बाध रूप से और तुरंत सीमा पार से धन प्राप्त करने में सक्षम बनाने के लिए मिलकर काम करेंगी। 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here