Gold Price Today 25th January: शेयर बाजार में गिरावट और शादियों के सीजन के बीच सर्राफा बाजारों में सोने का भाव और खरा होता जा रहा है। आज 24 कैरेट शुद्ध सोना जहां महंगा हुआ है तो चांदी के भाव में नरमी आई है। आज सोना 48885 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से खुला तो चांदी सस्ती होकर 63853 रुपये प्रति किलो की दर से खुली।

हालांकि, अभी 24 कैरेट शुद्ध सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट 56126 रुपये से केवल 7369 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता है।  चांदी अधिकतम रेट 76004 रुपये से 12155 रुपये प्रति किलो सस्ती है। 

शेयर बाजार की गिरावट में और खरा हुआ सोना, 12 दिन में 1281 रुपये उछला

इंडिया बुलियंस एसोसिएशन द्वारा जारी हाजिर रेट के मुताबिक आज यानी मंगलवार को सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव सोमवार के बंद रेट के मुकाबले 92 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा होकर 48885 रुपये पर खुला। वहीं, आज 22 कैरेट सोने का भाव  44779 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। जबकि, 18 कैरेट गोल्ड की कीमत अब 36664 रुपये है। वहीं, अब 14 कैरेट सोने का भाव चढ़कर 28544 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।  इन पर 3 फीसद जीएसटी और मेकिंग चार्ज अलग से है। 

दुनिया के टॉप-10 अरबपतियों की संपत्ति में 135 अरब डॉलर की लगी सेंध, अडानी-अंबानी के बीच अब इतना रह गया फासला

बता दें 14 कैरेट के सोने में 58.1 फीसद शुद्ध सोना और बाकी दूसरी धातुओं का मिश्रण होता है। इसका भारत में ज्‍यादा इस्‍तेमाल नहीं किया जाता है। 18 कैरेट सोने में 75 फीसद गोल्ड और 25 फीसद दूसरी धातुओं जैसे तांबा, चांदी मिला होता है। इस तरह के सोने को स्टोन स्टडेड गहने बनाने और दूसरी डायमंड जुलरी बनाने में इस्तेमाल किया जाता है। यह 24 और 22 कैरेट के मुकाबले सस्ता व ज्यादा मजबूत होता है। इसका रंग हल्का पीला होता है। 

सोना-चांदी के लेटेस्ट भाव

धातु और उसकी शुद्धता 25 जनवरी के रेट (रुपये/10 ग्राम) 24 जनवरी के रेट (रुपये/10 ग्राम)

रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)

Gold 999 (24 कैरेट) 48885 48793 92
Gold 995 (23 कैरेट) 48689 48598 91
Gold 916 (22 कैरेट) 44779 44694 85
Gold 750 (18 कैरेट) 36664 36595 69
Gold 585 ( 14 कैरेट) 28598 28544 54
Silver 999 63853 Rs/Kg 64422 Rs/Kg -569 Rs/Kg

स्रोत: IBJA

IBJA के रेट देशभर में सर्वमान्य

बता दें कि IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि, इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप IBJA के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here