#PunjabPolitics#PunjabGovt.#PunjabCM#NavjotSinghSidhu#CMChanni#Congress#PunjabAssemblyElection2022#
पीसीसी चीफ नवजोत सिद्धू अपने विवादित बयानों के लिये चर्चा में रहते हैं। ताजा मामले में उन्होंने एक बार फिर से अपनी पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आला कमान प्रदेश में मजबूत सीएम नहीं बनाना चाह रहा है। वो प्रदेश में ऐसे आदमी को सीएम बनाना चाह रहा है जो दिल्ली के हुकुम को आंख बंद कर माने। इसी लिये आला कमान ने टैली वोट के जरिये सीएम कैंडिडेट को राय मांगी है। अगर पंजाब में दिल्ली से सीएम थोपा गया तो अवाम उसे बदल दिया जायेगा। पंजाब में ऐसे सीएम की जरूरत है जो माफिया और भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने की मंशा रखता हो।
जैसा कि सभी को मालूम है कि पंजाब में कांग्रेस ने सीएम के लिये सीएम चन्नी को आगे भी वही ओहदा दने का मन बना लिया है। सीएम पद के लिये सिद्धू भी अपनी दावेदारी पेश कर रखी है। लेकिन आला कमान चन्नी को सीएम बनाना चाह रहा है। इसके पीछे तर्क यह है कि चन्नी दलित हैं साथ ही उनके दामन पर कोई आपराधिक मामला नहीं दर्ज है। प्रदेश में दलितों की संख्या सबसे ज्यादा है। कांग्रेस इस मुद्दे का इस्तेमाल चुनाव में करना चाह रही है। नवजोत सिंह सिद्धू ने ताजा बयान दे कर यह साफ कर दिया है कि वो चन्नी को अगला सीएम बनता नहीं देखना चाह रहे हैं।
Deepti Goel
Journalist

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here