Samantha Ruth Prabhu Trolling: साउथ फिल्मों की एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) के लिए पिछले साल काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा. एक तरफ उन्होंने वेबसीरीज द फैमिली मैन 2 (The Family Man 2) और पुष्पा: द राइज (Pushpa: The Rise) के जरिए सफलता के नए आयाम छुए वहीं, दूसरी ओर उनकी पर्सनल लाइफ उथल-पुथल से भरी रही क्योंकि नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) से उनकी शादी टूट गई. दोनों ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी चार साल पुरानी शादी टूटने का ऐलान करके सबको चौंका दिया.

सामंथा इस बुरे दौर से गुजरने के लिए हर कोशिश करती नज़र आईं लेकिन सोशल मीडिया ट्रोलिंग से भी वह नहीं बच पाईं. सामंथा ने इसका भी मजबूती के साथ सामना किया था. सामंथा एक्टिव सोशल मीडिया यूजर हैं और समय-समय पर अपने फैन्स के साथ लाइव Q&A सेशन करती रहती हैं. ऐसे ही एक सेशन के दौरान सामंथा से एक ट्रोलर ने उनकी प्रेग्नेंसी पर सवाल पूछ लिया था. ट्रोलर ने पूछा था कि आप कब मां बनेंगी.

सामंथा को जाहिर तौर पर ये सवाल रास नहीं आया था और उन्होंने ट्रोलर को करारा जवाब देते हुए उसे अपनी फेक डिलिवरी डेट बताते हुए कहा था, जिन्हें मेरी बॉडी की फंक्शनिंग में इतनी दिलचस्पी है, उन्हें मैं बता दूं कि मेरा बेबी 7 अगस्त को 7 बजे, 2022 को होगा.

वैसे, प्रेग्नेंसी पर सामंथा ने एक इंटरव्यू में कहा था, ‘जब मेरा बेबी होगा तो वो मेरे लिए पूरी दुनिया होगा. मैं वर्किंग मदर्स की बहुत रिस्पेक्ट करती हूं. मेरा बचपन उतना अच्छा नहीं था. वो लोग जिनका बचपन अच्छा ना बीता हो, वो हमेशा ये चाहते हैं कि उनके बच्चे को वो सारी खुशियां मिलें जो उन्हें नहीं मिलीं. बस इसी बात पर मैं अटक जाती हूं तो जब मेरा बच्चा होगा तो मैं कहीं नहीं दिखूंगी, वो बच्चा ही मेरे लिए सबकुछ होगा.’

Samantha Ruth Prabhu Divorce: जब विदेश में एक मुसीबत में फंस गई थीं सामंथा, एक्स हसबैंड Naga Chaitanya ने ऐसे की थी मदद

Amrita Saif Divorce: जब तलाक के बाद Amrita Singh ने मांगी थी करोड़ों की एलिमनी, सैफ को कहना पड़ा था, ‘मैं कोई Shah Rukh Khan नहीं हूं’!



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here