फोर्ड फैन्स के लिए एक अच्छी खबर है। फोर्ड मोटर ने शुक्रवार को कहा है कि वह एक्सपोर्ट के लिए भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) बनाने पर विचार कर रही है। साथ ही, कंपनी घरेलू बाजार में भी इनकी बिक्री कर सकती है। कुछ महीने पहले ही अमेरिकी कार कंपनी फोर्ड ने भारत में कार बेचना और बनाना बंद करने का फैसला किया है। 

एक प्लांट में बना सकती है इलेक्ट्रिक व्हीकल

फोर्ड मोटर ने क्लीन फ्यूल व्हीकल्स के लिए 3.5 अरब डॉलर की स्कीम के तहत इनसेंटिव्स के खातिर अप्लाई किया था। कंपनी ने एक बयान में कहा है कि उसके प्रपोजल को सरकार की मंजूरी मिल गई है। फोर्ड के भारत में दो कार प्लांट हैं। कंपनी ने शुक्रवार को एक बयान में कहा है कि वह भारत में अपने एक प्लांट को इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग के एक्सपोर्ट बेस के रूप में इस्तेमाल करने की संभावना पर विचार कर रही है।

यह भी पढ़ें- 100KM तक की रेंज वाले तीन धांसू इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, टॉप स्पीड भी शानदार

भारत में इलेक्ट्रिक कारें बेचने पर विचार कर सकती है कंपनी

जब फोर्ड इंडिया के प्रवक्ता से यह पूछा गया कि क्या कंपनी भारत में भी इलेक्ट्रिक कारें बेचने पर विचार कर सकती है तो उन्होंने कहा, ‘अभी इस पर कोई विस्तृत विचार-विमर्श नहीं हुआ है। लेकिन, यह भविष्य में होने वाले विचार के दायरे से बाहर नहीं है।’ ऑटोमेकर ने इससे पहले कहा था कि उसका साल 2030 तक इलेक्ट्रिक व्हीकल्स और बैटरीज में 30 बिलियन इनवेस्ट करने का प्लान है। फोर्ड ने जब भारत में अपना प्रॉडक्शन बंद किया था, तब इंडियन पैसेंजर व्हीकल मार्केट में उसकी हिस्सेदारी 2 फीसदी से कम थी।

यह भी पढ़ें- Hyundai Venue, Creta और Alcazar टॉप सेलिंग, इस प्रीमियम कार की सेल रही जीरो



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here