हिजाब विवाद के बीच कांग्रेस सांसद की मांग, गडकरी की ओर से पहनी गई RSS की हाफ पैंट पर भी लगे बैन


कर्नाटक में हिजाब विवाद के बीच कांग्रेस के सांसद अजय कुमार ने सोमवार को एक अजीबोगरीब मांग की। अजय कुमार ने कहा कि हर नियम केवल लड़कियों के लिए है। उन्होंने कहा कि आरएसएस की खाकी हाफ पैंट को भी प्रतिबंधित किया जाना चाहिए। इसके लिए अजय कुमार ने नितिन गडकरी की ओर से पहने गए हाफ पैंट का जिक्र भी किया।

हिजाब विवाद पर बोलते हुए, अगरतला में कांग्रेस नेता अजय कुमार ने कहा, “हर नियम केवल लड़कियों के लिए है। खाकी हाफ पैंट (आरएसएस वर्दी) जो गडकरी जी पहनते हैं, उन्हें भी प्रतिबंधित किया जाना चाहिए क्योंकि वह भी अश्लील है। लेकिन हम ऐसा नहीं करते हैं। गडकरी जी से कहो कि इसे मत पहनो।”

 

प्रियंका गांधी वाड्रा के उस बयान को दोहराते हुए कि लड़कियां जो चाहें पहन सकती हैं, अजय कुमार ने कहा कि सभी को उस तरह की स्वतंत्रता होनी चाहिए। हिजाब विवाद के बीच प्रियंका गांधी ने कहा था कि चाहे बिकनी हो फिर जींस या हिजाब… यह तय करना महिला का हक है कि उसे क्या पहनना है और क्या नहीं। महिलाओं को यह अधिकार भारत के संविधान ने दिया है। महिलाओं की प्रताड़ना बंद होनी चाहिए।

कर्नाटक में हिजाब का विरोध इस साल जनवरी में उस समय शुरू हुआ जब राज्य के उडुपी जिले के सरकारी गर्ल्स पीयू कॉलेज की कुछ छात्राओं ने आरोप लगाया कि उन्हें कक्षाओं में जाने से रोक दिया गया है। विरोध के दौरान, कुछ छात्रों ने दावा किया कि उन्हें हिजाब पहनने के लिए कॉलेज में प्रवेश से वंचित कर दिया गया था। हिजाब के विरोध में विजयपुरा स्थित शांतेश्वर एजुकेशन ट्रस्ट में विभिन्न कालेजों के छात्र भगवा गमछा लहराया था। 





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here