Russia-Ukraine crisis Live Updates Putin NATO US Biden China Russia-Ukraine crisis Live Updates: रूस ने किया सैनिकों की यूक्रेन से वापसी का दावा, अमेरिका ने मांगे संबूत


रूस ने मंगलवार को कहा कि उसने अपने कुछ सैनिकों को यूक्रेन के पास अभ्यास के बाद बेस पर लौटने को कहा है। हालांकि, नाटो और संयुक्त राज्य अमेरिका ने कहा कि उन्हें अभी तक एक डी-एस्केलेशन का कोई सबूत नहीं दिखे हैं, जो युद्ध को टाल सकता है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने यह जानकारी दी है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यह भी कहा है कि वह मिसाइल तैनाती और सैन्य पारदर्शिता के मुद्दे पर अमेरिका और नाटो के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं। जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ के साथ बातचीत के बाद पुतिन ने यह बात कही है। यूक्रेन संकट पर लाइव अपडेट्स के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ बने रहें…

 

Wed, 16 Feb 2022 07:33 AM

यूक्रेन मसले पर ब्लिंकन ने रूसी विदेश मंत्री से फिर की बात

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने मंगलवार को कहा कि अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने अपने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव के समक्ष यूक्रेन के मुद्दे पर बात की है। उन्होंने यूक्रेन पर रूस द्वारा किये जाने वाले संभावित हमले को लेकर अमेरिका की चिंता से उन्हें रूबरू कराया और इस तनाव के एक राजनयिक समाधान का जक्रि किया। प्राइस ने कहा, ”ब्लिंकन ने यूक्रेन और रूस के बीच संघर्ष के राजनयिक समाधान को जारी रखने के लिए अमेरिका की प्रतिबद्धता को दोहराया।”

Wed, 16 Feb 2022 07:32 AM

अमेरिका रूसी सैन्य टुकडियों के घरेलू ठिकानों पर लौटने की पुष्टि नहीं करता: बाइडेन

राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि अमेरिका यूक्रेन से लगी सीमा के पास अभ्यास कर रही रूस की सैन्य टुकडियों के घरेलू ठिकानों की ओर लौटने की पुष्टि नहीं करता है। बाइडेन ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यूक्रेन की सीमा पर युद्ध अभ्यास कर रही रूस की सैन्य टुकडियां अगर अपने घरेलू ठिकानों को ओर वापस लौट रही है तो यह एक अच्छा संकेत होगा। उन्होंने कहा, ”रूस के रक्षा मंत्री ने आज बताया कि कुछ सैन्य टुकडियां यूक्रेन के पास अपनी स्थिति छोड़ रही हैं, यह अच्छा होगा, लेकिन हमने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है।” उन्होंने कहा कि हमने अभी तक सत्यापित नहीं किया है कि रूस की सैन्य टुकडियां अपने घरेलू ठिकानों पर लौट रही हैं।

Wed, 16 Feb 2022 07:30 AM

रूस के साथ यूरोपीय सुरक्षा पर वार्ता के लिए नाटो तैयार

नाटो ने यूरोपीय सुरक्षा, यूक्रेन संकट और रूस के साथ जोखिम को कम करने पर चर्चा के लिए सहमति दे दी है। नाटो महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने मंगलवार को यह जानकारी दी। स्टोलटेनबर्ग ने कहा , ”हम यूक्रेन संकट , रूस के साथ जोखिम को कम करने, पारदर्शिता और हथियार नियंत्रण समेत यूरोपीय सुरक्षा के साथ-साथ नाटो और रूस संबंधों पर चर्चा के लिए तैयार हैं।” उन्होंने बताया कि यूक्रेन और जॉर्जिया के रक्षा मंत्री नाटो सहयोगी देशों के साथ बैठक करेंगे। 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here