भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेहमान टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाए। वेस्टइंडीज की पारी का अंत भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार कैच पकड़कर किया। रोहित ने इस कैच के जरिए अपनी फिटनेस का प्रमाण दिया है और उनकी इस गजब की फील्डिंग की हर कोई तारीफ कर रहा है।
20वां ओवर डाल रहे हर्षल पटेल की आखिरी गेंद पर ओडियन स्मिथ बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में गेंद को हवा में मार बैटे। गेंद हवा में मिड ऑफ की दिशा में जा रही थी और एक्सट्रा कवर में फील्डिंग कर रहे रोहित शर्मा ने कैच को पकड़ने का फैसला किया। लॉन्ग ऑन से इस कैच को पकड़ने के लिए सूर्यकुमार यादव आ रहे थे मगर रोहित को भरोसा था कि वह यह कैच पकड़ लेंगे और उन्होंने पीछे भागते हुए यह लाजवाब कैच पकड़ा।
देखें वीडियो
बात विंडीज की पारी की करें तो भुवनेश्वर कुमार ने पहले ही ओवर में किंग को चार के निजी स्कोर पर आउट कर मेजबानों को बड़ा झटका दे दिया था। मगर इसके बाद मैयर्स और पूरन ने लाजवाब बल्लेबाजी कर पावरप्ले में टीम को 50 के स्कोर के नजदीक पहुंचाया। 7वें ओवर की 5वीं गेंद पर चहल ने मैयर्स (31) को आउट कर भारत को दूसरी सफलता दिलाई।
पूरन दूसरे छोर से आतिशी बल्लेबाजी कर रहे थे, उन्होंने इस दौरान 6ठां टी20 अर्धशतक भी जड़ा। पूरन की पारी का अंत हर्षल पटेल ने 61 के निजी स्कोर पर किया। पूरन और मैयर्स के अलावा वेस्टइंडीज के लिए कप्तान कीरोन पोलार्ड ने 19 गेंदों पर 24 रनों की नाबाद पारी खेली।







