PM Modi badly attacked on Rahul Gndhi said Chief of foolishes in public meeting in MP
PM Modi badly attacked on Rahul Gndhi said Chief of foolishes in public meeting in MP

#FiveStatesElections#Congress#PunjabElection#BJP#AamAdmiParty#Manipur#Goa Elections#PunjabPolitics#
पांच प्रदेशों के चुनाव परिणाम आज घोषित हो रहे हैं रुझानों को देखते हुए लग रहा है कि कांग्रेस को भारी नुकसान हो रहा है। उसके हाथ से पंजाब निकल चुका है वहां आम आदमी पार्टी की सरकार बन गयी है। उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया है। चार प्रांतों में भाजपा की फिर से सरकार बन रही है।
उत्तराखंड में चुनाव रुझानों के पहले कांग्रेस के नेता चार प्रदेशों में सरकार बनाने के दावे कर रहे थे। लेकिन रुझानों को सामने आते ही कांग्रेस के दावों की हवा निकल गयी। साफ दिख रहा है कि उत्तराखंड में राजनीतिक संकट के बावजूद बीजेपी बाजी मार रही है। भाजपा ने उत्तराखंड में पांच साल तीन मुख्य मंत्रियोंं को प्रदेश कमान सौंपी। भारी असंतोष के बाद भी भाजपा ने सब कुछ मैनेज कर लिया। इससे साफ हो गया कि भाजपा के नेतृत्व की कुशलता की वजह से उत्तराखंड में एक बार फिर सरकार का गठन होने वाला है। कांग्रेस ने पूर्व सीएम हरीश रावत के नेतृत्व में चुनाव इस उम्मीद से लड़ा कि मुख्यमंत्री पद हासिल होगा लेकिन भाजपा ने उनकी इस उम्मीद पर पानी फेर दिया।
पंजाब में कांग्रेस पार्टी की अंदरूनी कलह से सरकार का पतन हो गया। पहले कैप्टेन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू की जूतम पैजार हुई जिससे आजिज आ कर अमरिंदर सिंह ने सीएम पद से ​इस्तीफा दिया। इसके बाद पार्टी ने चरणजीत सिंह चन्नी को चार माह का सीएम बना दिया। चन्नी से भी नवजोत सिद्धू का छत्तीस का आंकड़ रहा और दोनों के म​तभेद जग जाहिर हुए। इसका पूरा फायदा आम आदमी पार्टी ने उठाया और इतिहास रचते हुए पंजाब में अपनी सरकार बना ली। कांग्रेस के लिये यह बड़ा झटका साबित होगा।
गोवा और मणिपुर में भी कांग्रेस को सरकार बनने की पूरी उम्मीदें थीं। लेकिन वहां भी भाजपा ने बाजी मारते हुए सरकार बनाने के मंसूबे पूरे कर लिये हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here